कौन हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम? PM मोदी से मुलाकात की इतनी बड़ी सजा! कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
Acharya Pramod Krishnam: आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने पार्टी से 6 सालों के लिए निकाल दिया है। कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई की है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात की थी और उनकी जमकर तारीफ की थी। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात कर, उन्हें श्री कल्कि धाम शिलान्यास समारोह का निमंत्रण देने गए थे।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हाल में अयोध्या राम मंदिर अभिषेक समारोह के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की थी और कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी। इन सभी घटनाक्रमों के बाद को मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी ने उन्हे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुकाबिक, आचार्य प्रमोद के नाराज होने का एक कारण समाजवादी पार्टी का संभल और लखनऊ दोनों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने का फैसला हो सकता है, जिस पर उनकी नजर है।
Who is Acharya Pramod Krishnam: कौन हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम?
- आचार्य प्रमोद कृष्णम एक प्रसिद्ध भारतीय 'आध्यात्मिक गुरु' और राजनेता भी हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम कल्कि धाम के पीठाधीश्वर भी हैं।
- आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से लड़ा था लेकिन हार गए थे। हालांकि, उन्हें प्रभावशाली 1.8 लाख वोट मिले थे।
- आचार्य प्रमोद ने 2014 में यूपी के संभल से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।
- आचार्य प्रमोद पहले कांग्रेस की उत्तर प्रदेश सलाहकार परिषद का हिस्सा थे, जिसका गठन पार्टी के लिए यूपी प्रभारी के रूप में प्रियंका गांधी वाड्रा की मदद के लिए किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications