कौन होते हैं सेवा मतदाता और कैसे डाला जाता है इनका वोट? जानिए सर्विस वोटर से जुड़े हर सवाल का जवाब

भारत में 18 साल या उस से ऊपर की उम्र के सभी लोग चाहे वो पुरुष हों या महिला, किसी भी जाती धर्म या समुदाय से ताल्लुक रखते वो वोट देने के योग्य हैं। हालांकि, केवल 18 साल या उससे ऊपर का होना काफी नहीं होता है।

एक व्यक्ति को मतदान करने के लिए यानी की वोट डालने के योग्य होने के लिए कुछ और चीजों, जैसे की भारत का नागरिक होना, वोटर लिस्ट में नाम होना इत्यादि जरुरी है। वोटर्स की जब बात आती है तो एक नाम अक्सर हमें सुनने को मिलता है। ये नाम है 'सर्विस वोटर' का। सर्विस वोटर कौन होते हैं और ये कैसे मतदान करते हैं इसके बारे में साड़ी जानकारी आज हम लेकर आये हैं।

Service Voter FAQs

कौन होते हैं सर्विस वोटर?
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, सेवा मतदाता यानी की सर्विस वोटर वो मतदाता होता है जिसके पास सर्विस योग्यता होती है। कोई व्यक्ति जो या तो संघ के सशस्त्र बलों, किसी राज्य के सशस्त्र पुलिस बल का सदस्य है, या अन्यथा भारत सरकार के अधीन कार्यरत है ऐसे लोग सर्विस वोटर की कैटेगरी में आते हैं।

सेवा योग्यता (सर्विस योग्यता) क्या है?
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 20 की उपधारा (8) के प्रावधानों के अनुसार सेवा योग्यता का अर्थ है:

  • संघ के सशस्त्र बलों का सदस्य होना
  • एक बल का सदस्य होने के नाते, जिसके लिए सेना अधिनियम, 1950 (1950 का 46) के प्रावधान हैं, संशोधन के साथ या बिना संशोधन के लागू किया गया है।
  • किसी राज्य के सशस्त्र पुलिस बल का सदस्य होना और राज्य या उसके बाहर सर्विस करना
  • ऐसा व्यक्ति होना जो भारत सरकार के अधीन भारत से बाहर किसी पद पर कार्यरत हो

सर्विस वोटर अपना वोट कैसे डालते हैं?
सर्विस वोटर या तो डाक मतपत्र के माध्यम से या उनके लिए नियुक्त प्रॉक्सी मतदाता के माध्यम से अपना वोट डाल सकते हैं। एक मतदाता जो प्रॉक्सी के माध्यम से मतदान करने का विकल्प चुनता है उसे वर्गीकृत सेवा मतदाता कहा जाता है।

एक सर्विस वोटर एक सामान्य मतदाता से किस प्रकार अलग है?
एक सामान्य मतदाता उस निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत होता है जिसमें उसका सामान्य निवास स्थान स्थित है। जबकि सर्विस योग्यता रखने वाला व्यक्ति अपने मूल स्थान पर 'सर्विस मतदाता' के रूप में नामांकित हो सकता है। भले ही वह किसी अलग स्थान (पोस्टिंग की जगह) पर रह रहा हो।

हालांकि, इस मतदाता के पास पोस्टिंग के स्थान पर सामान्य निर्वाचक के रूप में नामांकित होने का विकल्प होता है, जहां वे वास्तव में, उस समय के लिए अपने परिवार के साथ रह रहे होते हैं।

क्या सर्विस वोटर का जीवनसाथी या बेटा/बेटी भी सर्विस मतदाता के रूप में नामांकित होते हैं?
यदि पति या पत्नी आमतौर पर सर्विस वोटर के साथ रह रहे हैं, तो वह संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सर्विस वोटर के रूप में नामांकित होने के लिए पात्र होंगे। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि मौजूदा कानून के तहत यह सुविधा महिला सेवा मतदाताओं के पतियों के लिए उपलब्ध नहीं है।

वे कौन से आवेदन पत्र हैं जिनमें सेवा मतदाताओं की विभिन्न श्रेणियां हैं जिसमें निर्वाचक के रूप में नामांकन के लिए आवेदन करना होगा?
निम्नलिखित आवेदन प्रपत्र हैं जिनमें सेवा मतदाताओं की विभिन्न श्रेणियां हैं जिसके जरिए सेवा मतदाता के रूप में नामांकन के लिए आवेदन करना होगा:

  • सशस्त्र बलों के सदस्य - फॉर्म 2
  • किसी राज्य के सशस्त्र पुलिस बल के सदस्य, उस राज्य के बाहर सेवारत - फॉर्म 2 ए
  • भारत सरकार के अधीन भारत से बाहर पद पर कार्यरत व्यक्ति - फॉर्म 3

हालांकि, यदि किसी सेवा कर्मी ने खुद को सामान्य मतदाता के रूप में नामांकित करने का विकल्प चुना है जो उसकी पोस्टिंग का स्थान है, जहां वह वास्तव में रह रहा है, उसे फॉर्म 6, अन्य सामान्य निर्वाचक में आवेदन करना होगा।

'प्रॉक्सी' कौन होता है?
चुनाव संचालन नियम, 1961 के फॉर्म 13एफ में रिटर्निंग ऑफिसर को आवेदन करके (फॉर्म चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं) एक सेवा मतदाता अपनी ओर से वोट देने के लिए किसी भी व्यक्ति को अपने प्रॉक्सी के रूप में नियुक्त कर सकता है, वह भी मतदान केंद्र पर उसके नाम पर।

लेकिन प्रॉक्सी को उस निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना होगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि उसे पंजीकृत मतदाता होने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उसे मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए अयोग्य नहीं ठहराया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+