कौन है ये 19 साल का लड़का, जो दुनिया का सबसे युवा अरबपति, संपत्ति इतनी कि कमाने में लग जाएंगे 7 जन्म!
Clemente Del Vecchio: एक बिजनेसमैन अपनी संपत्ति को बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। अरबपति बनने में तो कई कारोबारियों की पूरी जिंदगी निकल जाती है। लेकिन आज हम आपको जिस लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं, वो महज 19 की उम्र में ही अरबपति बन गया।

दुनिया के अरबपतियों की बात करें तो दिमाग में सबसे पहले एलन मस्क, जेफ बेजोस, बर्नार्ड अर्नाल्ट, बिल गेट्स जैसे बिजनेस टाइकून के नाम आते हैं। आज हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो किसी बिजनेस या करियर को शुरू किए बिना दुनिया का सबसे कम उम्र का अरबपति है।
हम बात कर रहे हैं क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ की, जो 2022 में दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति बनने वाले शख्स थे। इंटरनेशनल मैग्जीन फोर्ब्स 2023 में जो अरबपतियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें 19 साल वर्षीय क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ का भी नाम शामिल था। इनके पास इतनी संपत्ति है, जिसको कमाने में किसी आम आदमी को सात जन्म लग सकते हैं।
आइए जानें कौन हैं क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ और कैसे वह 19 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा अरबपति बन गए?
who is Clemente Del Vecchio: कौन हैं क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ?
- क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ एक इटालियन हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ सबसे कम उम्र के अरबपति थे।
- जब क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ सिर्फ 18 साल के थे, तब तक वह एक अरबपति थे।
- क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ अरबपति बिजनेसमैन लियोनार्डो डेल वेक्चिओ के बेटे हैं। लियोनार्डो डेल वेक्चिओ दुनिया की सबसे लग्जरी आईवियर कंपनी EssilorLuxottica के फाउंडर और अध्यक्ष थे।

- जून 2022 में 87 वर्ष की आयु में क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ के पिता लियोनार्डो डेल वेक्चिओ का निधन हो गया था। उनकी पत्नी और छह बच्चों ने उनकी 25.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति बंटी थी।
- लियोनार्डो डेल वेक्चिओ की मौत के बाद लक्जमबर्ग स्थित होल्डिंग कंपनी डेल्फिन कंपनी में क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ को 12.5% हिस्सेदारी मिली थी। इसके बाद फोर्ब्स की लिस्ट में क्लेमेंटे सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए थे।
- क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ को उस वक्त पिता की कंपनी में से $4 बिलियन संपत्ति मिली थी। भारतीय रुपये में ये रकम 33,000 करोड़ से ज्यादा होगी।

फिलहाल क्या करते हैं क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ, भाई-बहन के पास भी है अकूत संपत्ति
- विरासत में इतनी संपत्ति मिलने के बाद भी क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ ने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी थी। क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ अकूत संपत्ति के बाद भी अपनी एजुकेशन को लेकर समर्पित हैं।
- क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ कॉलेज में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की पढ़ाई कर रहे हैं और इन्ही क्षेत्रों में अपना करियर बनाने की इच्छा रखते हैं।
- क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ के पास इटली में कई संपत्तियां हैं। इसमें मिलान में एक अपार्टमेंट, लेक कोमो के पास एक विला भी है।
- क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ के 22 वर्षीय भाई लुका डेल वेक्चिओ की कुल नेटवर्थ भी 4 बिलियन डॉलर है। वहीं उनकी बहन लियोनार्डो मारिया डेल वेक्चिओ दुनिया के युवा अरबपतियों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications