भारत को 170 मीट्रिक टन आवश्यक मेडिकल आपूर्ति करेगी WHO, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, हॉस्पिटल बेड की होगी सप्लाई

नई दिल्ली, मई 23: देश में कोरोना की दूसरी लहर का आतंक जारी है। हालांकि देश में अब नए संक्रमित मामलों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। इस बीच भारत के कोरोना के 2 लाख 40 हजार 842 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2 करोड़ 65 लाख 30 हजार 132 हो गई हैं। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28 लाख 05 हजार 399 हैं। वहीं आज होने वाली मौतों पर नजर डालें तो 3 हजार 741 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,99,266 हो गई है। वहीं अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 170 मीट्रिक टन आवश्यक मेडिकल आपूर्ति के साथ भारत का समर्थन किया है।

WHO

भारत में कोरोना के बढ़ते मरीजों और उनके इलाज के लिए दवाओं और ऑक्सीजन की किल्लत अभी भी बनी हुई है। शहरों से निकलकर यह जानलेवा वायरल अब गांवों की दहलीज तक जा पहुंचा है। शहरों की तुलना में गांवों में ना के बराबर मेडिकल व्यवस्था है। ऐसे में गांवों में कोरोना से मरने वाले लोगों की आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वहीं कोरोना के बाद ब्लैक फंगल भी मरीजों को जकड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चुनौती और दोगुनी हो गई है। ऐसे में भारत में चिकित्सा से संबंधित जरूरी उपकरणों की आपूर्ति के लिए डब्ल्यूएचओ आगे आया है।

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की रिजनल डायरेक्टर के मुताबिक संगठन ने 170 मीट्रिक टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति के साथ भारत का सहयोग किया है, जिसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, टेस्टिंग किट, हॉस्पिटल बेड, पीपीई किट शामिल है। WHO के अनुसार इन आपूर्तियों से महत्वपूर्ण कमियों को भरने में कोरोना की लड़ाई में भारत को मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+