WHO के महानिदेशक ट्रेडोस ने की कोरोना से निपटने की कोशिशों के लिए PM मोदी की तारीफ
नई दिल्ली। पूरा विश्व कोरोना से जंग लड़ रहा है, हर किसी को बस अब कोरोना वैक्सीन का ही इंतजार है तो वहीं इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, दोनों लोगों के बीच कोरोना महामारी को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई, इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने महामारी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है।
Recommended Video

तो वहीं डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने भी कोरोना महामारी को रोकने के लिए भारत के सहयोग की सराहना की है, डब्ल्यूएचओ की ओर से इस बारे में एक ट्वीट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों में भारत की शुरू से अहम भूमिका रही है, कोरोना से लड़ने में भारत सरकार की घरेलू स्वास्थ्य पहल 'आयुष्मान भारत' ने भी अहम रोल प्ले किया है, प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने टीबी के खिलाफ अभियान की भी प्रशंसा की है और कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग भारत बखूबी लड़ रहा है तो वहीं पीएम मोदी ने अधानोम घेब्रेसस को ये भी बताया कि 13 नवंबर को पूरा इंडिया 'आयुर्वेद दिवस' मनाएगा। बातचीत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने विभिन्न बातों और प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया।

मालूम हो कि बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,281 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 86,36,012 हो गई है। वहीं 512 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,27,571 हो गई है। 6,557 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 4,94,657 रह गए हैं। 50,326 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामले 80,13,784 हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 10 नवंबर तक कोविड-19 के लिए कुल 12,07,69,151 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications