कोरोना वैक्सीन की मिक्सिंग और मैचिंग के खिलाफ WHO ने दी गंभीर चेतावनी

नई दिल्ली, 13 जुलाई। विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट ने सोमवार को सलाह दी है कि वह अलग-अलग निर्माताओं की कोरोना वैक्सीन को मिश्रण और मिलान नहीं करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास इसको लेकर अभी पर्याप्त आंकड़े मौजूद नहीं हैं लिहाजा इससे बचना चाहिए क्योंकि यह काफी गंभीर हो सकता है और इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामिनाथन ने कहा कि यह बहुत ही खतरनाक चलन है। हमारे पास मिक्स एंड मैच के आंकड़े मौजूद नहीं हैं, लिहाजा हमे इससे बचना चाहिए।

vacci

Recommended Video

    Corona Vaccine को मिक्स और मैच करने पर WHO ने दी ये चेतावनी | वनइंडिया हिंदी

    डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने कोरोना की वैक्सीन की मैचिंग और मिक्सिंग को लेकर आगाह करते हुए कहा कि लोगों को अलग-अलग कंपनी की वैक्सीन पहले और दूसरे डोज के तौर पर नहीं लेनी चाहिए क्योंकि इसको लेकर अभी हमारे पास पुख्ता और पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं। लिहाजा हम इससे होने वाले असर का आंकलन नहीं कर सकते हैं। यह एक खतरनाक ट्रेंड है। पहली और दूसरी दोनों ही डोज एक ही वैक्सीन की लेनी चाहिए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

    दरअसल अलग-अलग कंपनियों के वैक्सीन को मैच और मिक्स किया जा रहा है जिससे कि लोगों की इम्युनिटी बढ़े। जिसमे मुख्य रूप से फाइजर, स्पूतनिक, एस्ट्रेजेनेका की वैक्सीन शामिल हैं। ये सभी वैक्सीन की दो डोज लोगों को दी जा रही है दोनों के समय अंतराल में भी अंत है। वहीं स्पूतनिक वी लाइट व जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सी की सिर्फ एक ही डोज लोगों को दी जा रही है। डॉक्टर सौम्या ने कहा कि बूस्टर शॉट की लोगों को कितनी जरूरत है इसको लेकर भी हमारे पास पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि हमे सबसे ज्यादा उम्रदराज और फ्रंट लाइन वर्कर्स की इम्युनिटी बढ़ाने की जरूरत है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+