आखिर कौन काट रहा है महिलाओं की चोटी, पुलिस भी परेशान
नई दिल्ली। इन दिनों महिलाओं की चोटी काटने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा और राजस्थान में महिलाओं को बेहोश कर रहस्यमयी तरीके से उनकी चोटी काट ली जा रही है। पीड़ितों का कहना है जब भी उनकी चोटी काटी गई तो वो उससे पहले बेहोश हो गईं। किसी ने भी अब तक यह साबित नहीं किया कि उसने आरोपी को देखा है। इन सबके कारण पुलिस खुद परेशान है कि आखिर कौन है चोटी काटने वाला। इतना ही नहीं पुलिस परेशान इसलिए भी है क्योंकि यह घटनाएं हर रोज बढ़ रही हैं। अब तक करीब महिलाओं की चोटी काटे जाने का मामला सामने आया है।

यहां सामने आए मामले
पुलिस के अनुसार चोटी काटे जाने की पहली घटना राजस्थान में सामने आई इसके बाद दिल्ली,हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मथुरा समेत कई इलाकों में यह मामले सामने आने लगे। हरियाणा के झज्जर,मेवात, रोहतक और गुरुग्राम में ऐसे मामले सामने आए हैं।
Recommended Video


जांच के लिए कोई लीड नहीं
पुलिस का कहना है कि इन मामलों की जांच के लिए कोई लीड नहीं मिल रही है। घटना स्थल पर कोई सुराग नहीं मिल रहे इसके साथ ही अधिकतर पीड़ितों के साथ मौजूद रहने वालों का कहना है कि उन्होंने किसी आरोपी को देखा नहीं। केवल पीड़ितों ने ही आरोपी की उपस्थिति या महसूस होने की बात स्वीकारी है।

किसी गिरोह की साजिश!
इन इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि इसे पीछे किसी गिरोह की साजिश हो सकती है या कोई तांत्रिक या ओझा इन हमलों के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि जब भी ऐसी घटनाओं का कोई सबूत नहीं मिलता तो इसे जन भ्रम का नाम दिया जाता है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वो अफवाह से बचें।

बिल्ली बन गई औरत!
अभी तक ऐसे 50 मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं अब इस डर से लोगों ने अपने घरों के बाहर हल्दी के छाप और नींबू मिर्ची तक काट के लगाना शुरू कर दिया है। गुड़गांव के अशोक विहार में रहने वाली एक महिला ने यह तक बताया कि मैं अपने पति के साथ अपने कमरे में सो रही था, जब मेरी आँखें खुली तो मैंने एक बिल्ली को खिड़की के माध्यम से कमरे में घूमते हुए देखा, और थोड़ी देर बाद वो बिल्ली एक औरत में बदल गई । महिला बनी बिल्ली ने उसका 'ताबीज' काट दिया। उसने कहा, 'इससे पहले कि मैं समझ सकती कि क्या हो रहा है, मैं बेहोश हो गई' जब उठी, तो मेरे बाल काट दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications