'25 लाख में मनोरंजन ...',इस खूबसूरत अभिनेत्री के लिए AIADMK पूर्व नेता ने कही चौंकाने वाली बात, क्या है मामला?
Trisha Krishnan: साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक तृषा कृष्णन एक बार फिर से विवादों में हैं, उन्होंने हाल ही में AIADMK पार्टी के पूर्व नेता एवी राजू के खिलाफ मानहानि कै केस किया है।

जिसकी जानकारी उन्होंने अपने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर दी थी। आपको बता दें कि अभिनेत्री का कहना है कि एवी राजू ने उन पर अभद्र टिप्पणी की थी , जिसकी वजह से उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।
आपको बता दें कि सालेम के नेता एवी राजू को AIADMK से 17 फरवरी को निकाल दिया गया है क्योंकि पार्टी का कहना है कि 'वो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।' जिसके बाद एवी राजू भड़क गए और उन्होंने प्रेस वार्ता करके पार्टी के कुछ विधायकों के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बयान दिए और इसी बयान में उन्होंने अभिनेत्री तृष्णा को भी घसीट लिया।
राजू ने कहा कि सााल 2017 की बात है, तब पार्टी के अंदर के नेताओं मे बगावत की थी तो इन्हें रोकने के लिए कूवाथुर के गोल्डन बे रिजॉर्ट एक पार्टी रखी गई थी, वो रिजॉर्ट विधायक वेंकटचलम का था और वहां विधायकों के मनोरंजन के लिए अभिनेत्री तृषा 25 लाख रु में बुलाया गया था।
सोशल मीडिया पर मचा तूफान
उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों से लेकर फिल्मी दुनिया में खलबली मच गई है और तृषा कृष्णन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।
फिल्म 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड में रखा था कदम
आपको बता दें कि 4 मई 1983 के दिन चेन्नई में जन्मी तृषा को हिंदी सिनेमा के दर्शक फ़िल्म 'खट्टा मीठा' से पहचानते हैं। आपको बता दें कि 'मिस चेन्नई' रह चुकीं तृषा जितनी फिल्मों में हिट हैं, उससे कहीं ज्यादा वो अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं।
शादी शुदा एक्टर से था फिल्म अभिनेत्री का चक्कर?
मालूम हो कि इनका नाम साल 2005 साउथ के सुपरस्टार विजय के साथ जुड़ा था, जो कि शादी शुदा थे। कहते हैं कि इसकी वजह विजय की मैरिड लाइफ में तहलका मच गया था। हालांकि इसके बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया था।
बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती से था अफेयर
फिर इसके बाद तृषा का नाम बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती के साथ जुड़ा और इनकी कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया था।
सुपरस्टार धनुष के चलते टूटी थी सगाई
यही नहीं सुपरस्टार धनुष के साथ भी तृषा का नाम जुड़ा था और कहते हैं कि इसकी वजह से तृषा की सगाई टूट गई थी। मालूम हो कि दिसंबर 2015 बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ तृषा रिलेशनशिप में थीं और इन्होंने सगाई कर ली थी लेकिन धनुष की नजदीकियों की वजह से तृषा का ये रिश्ता भी टूट गया था।
तृषा साउथ की कई सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं
फाल्गुनी पाठक के गाने "मेरी चुनर उड़-उड़ जाए" से अपनी करियर शुरू करने वाली तृषा साउथ की कई सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं और वो साउथ की नामी और महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं।
— Trish (@trishtrashers) February 22, 2024












Click it and Unblock the Notifications