कौन हैं तेलंगाना की दो महिला पत्रकार, जिनको हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, CM रेवंत रेड्डी से जुड़ा है मामला

Telangana Journalists P. Revathi & Thanvi Yadav: तेलंगाना में दो महिला पत्रकार पी. रेवती और बंदी संध्या उर्फ तन्वी यादव की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने दोनों महिला पत्रकारों को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ट्रोलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने पी. रेवती और तन्वी यादव को उस वीडियो को शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया गया है, जो उनके यूट्यूब चैनल Pulse News प्रसारित हुआ था। इस वीडियो में एक शख्स मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा में बात करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया था। दोनों पत्रकारों पर सीएम को ट्रोलिंग करने का आरोप है।

P Revathi Thanvi Yadav
Photo Credit: फोटो क्रेडिट: Pulse News यूट्यूब चैनल

महिला पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर सीएम रेवंत रेड्डी की आलोचना हो रही है। वहीं विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति ने भी इस गिफ्तारी का विरोध किया है। वहीं सत्ताधारी पार्टी इस गिरफ्तारी को सही ठहरा रही है। दोनों महिला पत्रकारों के खिलाफ तेलंगाना कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग के सचिव वीएस वम्सी किरण ने 10 मार्च को हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस में इस वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में दोनों महिला पत्रकारों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं...आइए जानें कौन हैं ये दोनों महिला पत्रकार?

कौन हैं महिला पत्रकार पी. रेवती और बंदी संध्या (तन्वी यादव)

महिला पत्रकार पी. रेवती Pulse News यूट्यूब चैनल चलाती हैं और उसकी एमडी हैं। वहीं बंदी संध्या उर्फ तन्वी यादव पल्स न्यूज में रिपोर्टर हैं। पी. रेवती हैदराबाद की रहने वाली हैं और कई मीडिया संस्थानों में काम करने चुकी हैं।

पी. रेवती को 12 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया था। अपनी गिरफ्तारी के बाद पी. रेवती ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि सरकार मीडिया पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लिखा कि पुलिस उनके घर के बाहर साढ़े चार से पांच बजे के बीच पहुंची थी और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

वायरल वीडियो में आखिर क्या था, जिसके बाद महिला पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया

पल्स न्यूज चैनल पर डाले गए वीडियो में खुद को किसान कहने वाला शख्स रेवंत रेड्डी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। ये वीडियो 10 मार्च 2025 को पल्स न्यूज के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था। इस वीडियो को तन्वी यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया था।

वीडियो में खुद को किसान बताने वाला शख्स मुख्यमंत्री के लिए जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, उसे लिखा नहीं जा सकता है। वीडियो में शख्स ये भी कहता है कि अगर मुख्यमंत्री पुलिस सिक्योरिटी में न होते तो, वो उन्हें मार डालता। वीडियो में तन्वी यादव सामने से ये भी कहती है कि एक सीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+