कोवैक्सीन की मान्यता में लग सकता है वक्त, WHO ने फिर भारत बायोटेक को सौंपी सवालों की लिस्ट

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: देशभर में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है, जिस वजह से अब तक 100 करोड़ से ज्यादा डोज लोगों को दी जा चुकी है। अभी भारत में कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पुतनिक वी लोगों को दी जा रही है। जिसमें दो को तो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से मान्यता मिल गई, लेकिन कोवैक्सीन का मामला अटका पड़ा है। भारतीय अधिकारियों को उम्मीद है कि नवंबर तक कोवैक्सीन को मान्यता मिल सकती है, इसके लिए उनकी ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

coronavirus

मामले में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को कहा कि अभी कोवैक्सीन को WHO की मंजूरी का इंतजार है। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय यानि WHO के अंदर इस वैक्सीन के बारे में बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि बहुत जल्द संगठन इसे मंजूरी दे सकता है। उन्होंने बताया कि WHO के तकनीकी सलाहकार समूह (TAG) ने 26 अक्टूबर को भारत बायोटेक के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उस दौरान उनके कुछ प्रश्न थे, जो उन्होंने सौंप दिए। कंपनी जल्द ही उस पर अपना जवाब देगी। जब नियामक समूह उन जवाबों से संतुष्ट हो जाएंगे, तो कोवैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी।

वहीं मान्यता में देरी के सवाल पर विदेश सचिव ने आगे कहा कि सभी को ये समझना चाहिए कि TAG एक तकनीकी समूह है। डब्ल्यूएचओ के साथ आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) के लिए कोई भी अनुरोध तकनीकी कारणों से किया जाता है। भारत सरकार स्वास्थ्य निकाय के भीतर हो रही चर्चाओं का सावधानीपूर्वक पालन कर रही है। जिस वजह से उम्मीद है कि जल्द ही उसे मान्यता मिल जाएगी।

मान्यता मिलने से क्या होगा?
आपको बता दें कि देश में बड़ी संख्या में लोगों ने कोवैक्सीन ले रखी है, जिस वजह से वो अभी सभी देशों में छूट के साथ यात्रा नहीं कर सकते हैं। जब WHO से वैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी, तो उसे लेने वाले लोग सर्टिफिकेट दिखाकर किसी भी देश की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+