'...जब हमारे पास CAG, PAC की रिपोर्ट है तो श्वेत पत्र क्यों?', BRS ने पूछा सवाल
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ऐसे वादों का लोगों को आश्वासन दिया है, जिन्हें पूरा करना संभव नहीं है। केटीआर ने कहा कि ऐसा करके कांग्रेस ने लोगों का आंखों में धूल झोंकी है।
कांग्रेस की ओर श्वेत पत्र जारी करने के वादे पर तंज कसते हुए बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने कहा कि एक विधायक आश्वासन दे रहे हैं कि वह अकेले अपने विधानसभा क्षेत्र में 45,000 नौकरियां देंगे। जबकि एमएलए ये बता नहीं पा रहे है कि वो इतने रोजगार कैसे देंगे।

केटी रामा राव ने कहा, "कांग्रेस ने कई आश्वासन दिए और वास्तविक खेल अब शुरू होगा जब उसे अपने वादे पूरे करने होंगे।" बीआरएस नेता ने सवाल किया कि 2 लाख रुपये की फसल ऋण माफी का क्या हुआ, क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में सत्ता में आने के दो दिन के भीतर फसल ऋण माफ करने का आश्वासन दिया था।
दरअसल कांग्रेस सरकार ने जल्द ही बिजली और वित्त जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर श्वेत पत्र जारी करने का वादा किया है। जिस पर पू्र्व मंत्री केटीआर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "बीआरएस हर साल सीएजी और पीएसी रिपोर्ट के रूप में श्वेत पत्र जारी करता है।"
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने कहा कि कांग्रेस ने कई आश्वासन दिए और वास्तविक खेल अब शुरू होगा जब उसे अपने वादे पूरे करने होंगे। उन्होंने पूछा, " कांग्रेस का सत्ता में आने के दो दिन के भीतर 2 लाख रुपये की फसल ऋण माफी का क्या हुआ, क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में फसल ऋण माफ करने का आश्वासन दिया था।
केटीआर ने कहा, "एक विधायक आश्वासन दे रहे हैं कि वह अकेले अपने विधानसभा क्षेत्र में 45,000 नौकरियां प्रदान करेंगे। हालाँकि, यह विधायक यह बताने में असमर्थ हैं कि सरकार एक क्षेत्र में 45,000 नौकरियां कैसे दे सकती है,ये बताना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications