उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले चिदंबरम- इन नतीजों ने बता दिया कि 2022 में हवा किस तरफ बहेगी?
नई दिल्ली, नवंबर 03। देश की 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए। इन परिणामों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा तो वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के गढ़ में ही जीत दर्ज की है। इन परिणामों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि 2022 में यूपी और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर इन राज्यों की जनता ने अपने मूड के बारे में बता दिया है। चिदंबरम ने कहा कि इस रिजल्ट से ये पता चल गया है कि 2022 में हवा किस तरफ बहेगी?

Recommended Video
बीजेपी को चुनौती पेश करेगी कांग्रेस- चिदंबरम
उपचुनाव के नतीजों पर पी चिदंबरम ने कहा है, "30 सीटों के लिए हुए विधानसभा उपचुनावों के परिणामों का एक विचारोत्तेजक विश्लेषण दिया गया है। बीजेपी ने 7 सीटें जीतीं और उसके घोषित सहयोगियों ने 8 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 8 सीटें जीतीं।" पी चिदंबरम ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से पेश होने वाली चुनौती को लेकर एक अन्य ट्वीट में कहा है, "गैर-बीजेपी पार्टियों ने 7 सीटें जीतीं, जिनमें से केवल 1 सीट बीजेपी के एक क्रिप्टो सहयोगी, वाईएसआर कांग्रेस ने जीती, अन्य 6 सीटों पर भाजपा के विरोध में पार्टियों ने जीत हासिल की। सम्मान आज भी हैं। 2022 में हवा किस तरफ बहेगी?"
उपचुनाव का रिजल्ट
आपको बता दें कि मंगलवार को आए उपचुनाव के परिणामों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों को 14 सीटें हासिल हुईं। वहीं अकेले कांग्रेस के खाते में 8 सीटें गई। हिमाचल प्रदेश को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में उपचुनाव के परिणाम सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में ही रहे। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने मंडी लोकसभा समेत सभी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 4 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की, जिसमें से 2 तो उसने बीजेपी से छीनी हैं। नतीजों के बाद से ही कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही है, जबकि दावा किया जा रहा है कि बीजेपी अपनी रफ्तार खो रही है।
आपको बता दें कि अगले साल गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड समेत यूपी और पंजाब में भी चुनाव होना है। हिमाचल प्रदेश में भी अगले साल दिसंबर में चुनाव होना है।












Click it and Unblock the Notifications