Train: कौन सी है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, लगे हैं करीब 300 डिब्बे, एक से दूसरे छोर तक जाने में लग जाएगा 1 घंटा
Longest Train of India: ट्रेन से लाखों लोग रोजाना सफर करते हैं। ट्रेन यात्रा करने के लिए सबसे किफायती साधन है। यहां आराम से एक जगह से दूसरे जगह तक लोग आया-जाया करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है देश की सबसे लंबी ट्रेन कौन सी है।
छत्तीसगढ़ से नागपुर के बीच चलती है
देश की सबसे लंबी ट्रेन का नाम क्या है। इसकी लंबाई कितने किलोमीटर की है। इसमें कितने डिब्बे हैं। इसमें कितने इंजन लगे हैं। यह कहां से कहां चक चलती है। अपने गंतव्य तक जाने में इसे कितना समय लगता है।

आजादी के 75वें सालगिरह पर किया था लॉन्च
देश की सबसे लंबी ट्रेन को आजादी के 75वें वर्षगांठ पर लॉन्च किया गया था। इसकी कुल लंबाई 3.5 किलोमीटर है। इसमें एक-दो नहीं, बल्कि 6 इंजन लगे हैं। इसमें इतने डिब्बे हैं कि खड़े-खड़े गिनने में आपका सर चकरा जाएगा। इसमें 25-30 डिब्बे नहीं, बल्कि कुल 295 डिब्बे हैं। एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में आपको एक घंटे से अधिक समय लग जाएगा।
सबसे लंबी ट्रेन का सुपर वासुकी है
सबसे लंबी ट्रेन का नाम सुपर वासुकी है। आप सोच रहे होंगे कि यह सवारी गाड़ी है, लेकिन यह मालगाड़ी है। सुपर वासुकी सबसे लंबी मालगाड़ी है। इन्हें 27 हजार टन भार खीचने की क्षमता है। यह छत्तीसगढ़ के कोरबा से चलती है और नागपुर के राजनंदगांव तक जाती है। इन्हें कुल दूरी तय करने में करीब 11 घंटा लगता है।
27 हजार टन कोयला ले जानी की क्षमता
15 अगस्त 2022 को सुपर वासुकी ने पहली बार छत्तीसगढ़ के कोरबा से नागपुर के राजनांदगांव के लिए 27 हजार टन कोयला लेकर सफर किया था। एक स्टेशन से गुजरने में वासुकी को लगभग चार मिनट का समय लगता है। पांच सामान्य मालगाड़ी के बराबर सुपर वासुकी है।
यह भी पढ़ें- 'अरे तुम कितने सुंदर हो...' शराब के नशे में फ्लाइट अटेंडेंट को KISS करने लगा यात्री, ट्रे भी तोड़ डाली












Click it and Unblock the Notifications