G20 Summit: विदेशी मेहमानों का जी-20 शिखर सम्मेलन में आना शुरू, जानिए अब तक कौन-कौन पहुंचा

Delhi G20 Summit: भारत की अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर को होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का गुरुवार शाम से ही दिल्ली आना शुरू हो गया। गुरुवार को मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनौथ के अलावा कई विदेश नेता दिल्ली पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।

हालांकि ज्यादातर देशों के प्रमुख 8 सितंबर यानी आज भारत आएंगे, लेकिन इनसे पहले कौन-कौन से नेताओं को दिल्ली में स्वागत किया गया, जानिए।

G20 Foreign Guest

G-20 की तैयारियां पूरी, सुरक्षा मुस्तैद

भारत की मेजबानी में G20 का 18वां शिखर सम्मेलन का आयोजन होने को तैयार है। दो दिनों तक दुनिया के 20 सबसे ताकतवर देशों के नेता भारत में मौजूद रहेंगे। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर पूरी दिल्ली हाई अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद है। करीब 50,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं दिल्ली के अलग-अलग जगह पर मनमोहन सजावट की गई है।

Recommended Video

    जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 summit) की मेजबानी इस साल भारत कर रहा है

    जानिए अब तक कौन-कौन से विदेशी मेहमान आए

    • सबसे पहले नाइजीरिया के राष्ट्रपति अहमद तिनुबु 6 सितंबर को ही भारत पहुंच गए थे।
    • मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ समिट के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गय।
    • यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने चार्ल्स मिशेल का स्वागत किया।
    • आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव माथियास कॉर्मन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।
    • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचीं।
    • यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनका स्वागत किया।

    इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों का इंतजार

    गुरुवार से शुरू हुआ विदेश मेहमानों क क्रम आज भी जारी रहेगा। 8 सितंबर को शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आएंगे। वहीं यूके के पीएम ऋषि सुनक दोपहर 1:20 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। ​​​​​​​ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनैसियो लुला जा सिल्वा, ​​​​​​​इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।

    इसके अलावा जापान के पीएम किशिदा फूमियो, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, चीन के पीएम ली कियांग के साथ ही कनाडा, यूएई, तुर्किये समेत कई और देशों के राष्ट्र प्रमुख आज दिल्ली पहुंचेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+