यहां देखें, ISRO द्वारा की जा रही 36 ब्रिटिश सैटेलाइट्स की LIVE लॉन्चिंग

Isro Oneweb Satellites: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को ब्रिटेन स्थित कंपनी वनवेब के 36 उपग्रहों को ले जाने वाले अपने एलवीएम3 रॉकेट के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती शुरू कर दी है।

Isro to Launch 36 Oneweb Satellites

Isro Oneweb Satellites Launching: इसरो कल यानी 26 मार्च को फिर से इतिहास रचने जा रहा है। दरअसल, इसरो इस रविवार को श्रीहरिकोटा से एलवीएम3 रॉकेट से ब्रिटिश कंपनी वनवेब के 36 उपग्रहों की दूसरी खेप का प्रक्षेपण करने जा रहा है। ISRO लॉन्च व्हीकल मार्क III (LVM3) का उपयोग करके संचार कंपनी के लिए 36 उपग्रह लॉन्च कर रहा है, जो श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 9 बजे IST से प्रक्षेपित होगा। वनवेब इंडिया-2 मिशन निम्न-पृथ्वी कक्षा (एलईओ) में वनवेब के इंटरनेट उपलब्ध कराने वाले उपग्रहों की संख्या को बढ़ाकर 616 कर देगा।

इसरो सैटेलाइट लॉन्च को लाइव कहां देखें?
लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने पर आप इसरो (ISRO) के आधिकारिक YouTube चैनल पर जाकर मिशन की शुरुआत देख सकते हैं। इसरो के मुताबिक इसकी लॉन्चिंग सुबह 9 बजे होगी लेकिन 30 मिनट पहले यानी सुबह 8:30 बजे वेबकास्ट शुरू हो जाएगा। इच्छुक दर्शक लाइव देखने के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट या फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर भी जा सकते हैं।

क्या है इस मिशन का मकसद
इस मिशन का मकसद उन इलाकों में शहरों से गांवों तक सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट मुहैया कराना है, जहां लोग अभी भी कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे हैं। वनवेब ने कई देशों में अपनी सर्विस लॉन्च की है। इनमें अलास्का, कनाडा और यूरोप के क्षेत्र शामिल हैं। रविवार को यदि इसके सफल प्रक्षेपण से इसरो की क्षमता दुनिया के सामने और मजबूत होगी और यह अंतरिक्ष प्रक्षेपण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

पिछले साल अक्टूबर में भी 36 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष भेजे गए
भारती एंटरप्राइजेज कंपनी ने भी ब्रिटिश कंपनी वनवेब को वित्तीय सहायता दी है। भारत सरकार ने ISRO की वाणिज्यिक शाखा के रूप में NSIL का गठन किया है। NSIL ने वनवेब के साथ 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का अनुबंध किया था, जिसके तहत 72 उपग्रहों को दो दौर में अंतरिक्ष में भेजा जाना था। पिछले साल अक्टूबर में श्रीहरिकोटा से ही 36 वनवेब उपग्रहों का एक बैच लॉन्च किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+