सबसे भव्य और लंबी रामलीला का आयोजन कहां होता है? मशहूर रामलीलाओं के बारे में भी जानें
Biggest and largest Ramlila: शारदीय नवरात्रि के आते ही पूरे देश में धार्मिक अयोजन किए जाते हैं। माता की चौकी, पूजा हवन के अलावा खासकर रामलीलाओं का मंचन शुरू हो जाता है। इन आयोजनों में भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जैसे मुख्य किरदारों को जीवंत करने के लिए कलाकार मंच पर उतरते हैं। हमारी समृद्ध भारतीय विरासत का एक उत्कृष्ट उदाहरण रामलीला का मंचन है। प्रतिवर्ष छोटे शहरों से लेकर महानगरों तक, भगवान राम की गाथा रामलीला के माध्यम से जीवंत की जाती है।
इन सभी रामलीलाओं में से एक ऐसी भी है, जो अपनी भव्यता के कारण विशिष्ट पहचान रखती है। जानिए भारत की सबसे विशाल और लंबी चलने वाली रामलीला के बारे में जानते हैं और साथी ही जानिए सबसे पुरानी रामलीला का आयोजन कहां होता है?

सबसे भव्य रामलीला का आयोजन कहां होता है?
देश की सबसे बड़ी और भव्य रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में होता है। पवित्र सरयू नदी के किनारे स्थित विशाल राम कथा पार्क इस भव्य आयोजन का गवाह बनता है, जहां हजारों-लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों भक्त पहुंचते हैं। यहां की रामलीला इतनी अद्भुत होती है कि दर्शक पूरी तरह आध्यात्मिक आनंद में डूब जाते हैं।
- इस रामलीला का मंच 120 फीट तक ऊंचा बनाया जाता है।
- दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देने के लिए 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, उन्नत लाइटिंग और शानदार साउंड सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है।
- संस्कृति विभाग की सहायता से अयोध्या की रामलीला का दूरदर्शन और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सीधा प्रसारण किया जाता है।
- अयोध्या की इस रामलीला को 'फिल्मी रामलीला' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि बॉलीवुड और टेलीविजन के कई जाने-माने कलाकार राम, सीता, लक्ष्मण, रावण और अन्य प्रमुख पात्रों का अभिनय करते हैं।
- हर साल इसकी भव्यता में और वृद्धि होती है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।
भारत में सबसे बड़ी रामलीला का आयोजन कहां होता है
देश की सबसे बड़ी रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश की काशी नगरी यानी वाराणसी के रामनगर में होता है। ये भारत की सबसे बड़ी और सबसे लंबी चलने वाली पारंपरिक रामलीला है। जिसकी अवधि लगभग 31 दिन है।
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी शुरूआत 1830 के दशक में काशी नरेश (वाराणसी के राजा) द्वारा किया गया था।
- मंचन पूरे रामनगर कस्बे में होता है - हर दिन अलग स्थान, जैसे जनकपुर, चित्रकूट, लंका, आदि।
- कलाकार स्थानीय ग्रामीण लोग होते हैं, जो बिना माइक के अभिनय करते हैं।
- यूनेस्को द्वारा "मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत" (Intangible Cultural Heritage) घोषित।
- यह धार्मिकता, कला और जनसंस्कृति का अद्भुत संगम है।
आजादी के पहले की रामलीला?
उत्तर प्रदेश की पावन नगरी प्रयागराज की श्री कटरा रामलीला कमेटी हर साल उत्तर भारत की सबसे प्रसिद्ध साउंड एंड लाइट पर आधारित रामलीला का मंचन करती है, जिसमें कई जाने-माने कलाकार अभिनय करते हैं। श्री कटरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार गुप्ता के अनुसार यह रामलीला लगभग 271 साल पुरानी है, जिसका एक समृद्ध इतिहास रहा है। ब्रिटिश शासन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के कारण इस रामलीला का मंचन कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, वर्ष 1934 के बाद इसे एक बार फिर शुरू किया गया और तब से यह लगातार दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही है। यह रामलीला अपनी ऐतिहासिकता और भव्यता के लिए जानी जाती है।
भारत की सबसे प्रसिद्ध रामलीलाएं
रामनगर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
- भारत की सबसे पुरानी और प्रामाणिक रामलीला।
- पूरी लीला संवादात्मक और शास्त्रीय शैली में होती है।
- लाखों श्रद्धालु आते हैं
काशी की मोबाइल रामलीला
- रामलीला स्थल पर मंच न होकर, पूरे शहर में घूमती हुई रामलीला।
- जैसे-जैसे रामायण की कथा आगे बढ़ती है, रामलीला का स्थान भी बदलता है।
अयोध्या की रामलीला
- भगवान राम की जन्मभूमि में होने के कारण धार्मिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण।
- हाल के वर्षों में सरकार द्वारा प्रायोजित होकर अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ और भी भव्य बना दिया गया है।
- रामकथा पार्क में आयोजन होता है।
- लाइव प्रसारण और लाखों की दर्शक संख्या।
लाल किला रामलीला, दिल्ली
- लाल किला मैदान में होती है।
- भव्य मंच, बॉलीवुड कलाकार, और राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति।
- यहाँ "लव कुश रामलीला समिति" और "श्री धार्मिक लीला कमेटी" जैसे बड़े संगठन आयोजन करते हैं।
- टीवी चैनलों और यूट्यूब पर इसका लाइव प्रसारण होता है।
चित्रकूट रामलीला (उत्तर प्रदेश)
- रामायण से गहरे जुड़े स्थल - राम-भरत मिलाप यहीं हुआ था।
- यहां की रामलीला भावनात्मक और भक्ति-प्रधान होती है।
कैसे दर्शक देख सकते हैं?
- लाइव स्ट्रीमिंग और टिकट की जानकारी
- अयोध्या और दिल्ली की रामलीला यूट्यूब, फेसबुक और न्यूज चैनलों पर लाइव देखी जा सकती है।
- दिल्ली की रामलीलाओं के लिए कुछ VIP पास ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं
- रामनगर और अयोध्या में अधिकतर प्रवेश मुफ्त और लोक-सुलभ होता है।












Click it and Unblock the Notifications