गर्भवती होने की चर्चा के बीच कहां है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन? गुड्डू मुस्लिम से रिश्ते की उठी अफवाह!

Atiq Ahmed Shaista Parveen: उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया और नेता अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक अफवाह चल रही है। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर कहा जा रहा है कि वह गर्भवती है। सोशल मीडिया पर कई यूजर दावा कर रहे हैं कि शाइस्ता परवीन किसी और के साथ नहीं बल्कि अतीक अहमद का राइट हैंड माना जाने वाला गुड्‌डू मुस्लिम के बच्चे की मां बनने वाली है।

अतीक अहमद के मौत के 18 महीने बाद सोशल मीडिया पर ऐसी बातें कही जा रही है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वनइंडिया इसकी पुष्टि भी नहीं करता है। 15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। तब से अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहे हैं। ऐसे में ये चर्चा चल रही है कि आखिर अतीक अहमद की पत्नी इन दिनों कहां हैं?

Atiq Ahmed Shaista Parveen

ओडिशा में मिली शाइस्ता परवीन की लोकेशन

रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की लोकेशन ओडिशा में मिली है। कुछ वक्त पहले शाइस्ता परवीन ने यहां शरण लिए हुई थी। कहा जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम के साथियों ने उसे शरण दिलाई थी। इस बारे में पुख्ता सुबूतों मिलने के बाद यूपी पुलिस एसटीएफ ने ओडिशा पुलिस को अलर्ट किया था और उनसे संपर्क भी किया था। एसटीएफ की एक टीम ने भी वहां पड़ताल करने पहुंची थी लेकिन उस वक्त वहां शाइस्ता परवीन नहीं मिली थी। हालांकि कहा जा रहा है कि वहां से कई और अन्य जानकारी मिली है।

एसटीएफ के एक सूत्र ने जानकारी दी है कि ओडिशा के अलावा कई राज्यों में शाइस्ता परवीन, गुड्डू मुस्लिम और अन्य आरोपी जैनुब, शाबिर, अरमान की तलाश की जा रही है। मुखबिरों और सर्विलांस के जरिए इन लोगों को खोजने में यूपी पुलिस लगी हुई है।

शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम पर उमेश पाल की हत्या का आरोप

शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम दोनों पर प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को वकील उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों की हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। उमेश पाल केस में शाइस्ता परवीन पर साजिश रचने का आरोप है। हालांकि कुछ दिनों पहले उमेश पाल मर्डर केस में शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी। लेकिन ये सिर्फ अफवाह थी। सोशल मीडिया पर कई बार शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी की अफवाह उठी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+