इंतजार खत्म! यूपी में इस तारीख से होगी मॉनसून की झमाझम बारिश

दिल्ली पहुंची मॉनसून एक्सप्रेस, अब यूपी में इस तारीख से होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को पसीने छुड़ाती गर्मी से शुक्रवार को राहत मिल गई। दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में मॉनसून की दस्तक के साथ आसमान से राहत की बूंदें बरसीं और लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया। हालांकि दिल्ली से सटे यूपी में अभी मॉनसून एक्सप्रेस नहीं पहुंची है और लोग टकटकी लगाकर आसमान में बादलों को खोज रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, लेकिन अभी भी यूपी पर बादलों की मेहरबानी पूरी तरह से नहीं बरसी है। गर्मी से जूझ रहे यूपी के लोगों के लिए अब मॉनसून को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

6 जुलाई से मध्य और पश्चिमी यूपी में बारिश

6 जुलाई से मध्य और पश्चिमी यूपी में बारिश

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी 'स्काईमेट वेदर' के मुताबिक, अब दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और अगले 24 घंटों के भीतर यूपी के पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। इसके बाद धीरे-धीरे 6 जुलाई से यूपी के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में बारिश की स्पीड बढ़ेगी। मौसम का यह सिस्टम हालांकि कुछ समय बाद ही हल्का पड़ जाएगा, लेकिन जल्दी ही पंजाब से उत्तर-पूर्वी भारत तक पूरे उत्तर प्रदेश में कम दबाव के क्षेत्र का फैलाव होगा और इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में एक चक्रवाती प्रसार भी बनने की संभावना है। यह प्रसार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और उत्तर पश्चिम दिशा में मध्य उत्तर प्रदेश की ओर चलेगा।

7 से 9 जुलाई के बीच झमाझम बारिश

7 से 9 जुलाई के बीच झमाझम बारिश

इस मौसमी प्रणाली के आधार पर पूरे यूपी में 7 से 9 जुलाई के बीच मॉनसूनी बारिश की रफ्तार तेज होगी। इसके बाद यूपी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिलेगी। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में 10 जुलाई तक भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 24 घंटों के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश को कवर करने की संभावना जताई गई है। इस प्रकार यूपी में बारिश की जो कमी बनी हुई है, उसमें धीरे-धीरे काफी हद तक कमी आएगी। फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में 57 फीसदी और पश्चिमी हिस्से में 67 फीसदी की बारिश की कमी देखने को मिल रही है, जो इस बारिश के बाद धीरे-धीरे कम होनी शुरू होगी।

प्री-मॉनसून बारिश में भी आई कमी

प्री-मॉनसून बारिश में भी आई कमी

आपको बता दें कि पिछले एक-दो दिनों में केवल मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश देखी गई, जबकि पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी ही देखने को मिली है। मौसम विभाग पहले ही बता चुका है कि इस साल मॉनसून अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा और बारिश में कमी देखने को मिलेगी। इस साल प्री-मॉनसून बारिश भी देश के कुछ ही राज्यों में देखने को मिली है। मॉनसून के दक्षिण भारत में लेट पहुंचने के बाद यह बाकी हिस्सों में भी काफी लेट चल रहा है। गर्मी के साथ-साथ भूजल स्तर गिरने से पानी का संकट झेल रहे कई इलाके मॉनसून के इंतजार में बैठे हैं। आमतौर पर मॉनसून इन दिनों देश के लगभग सभी हिस्सों में सक्रिय हो जाता है लेकिन इस बार मानसून अभी तक वो रफ्तार नहीं पकड़ पाया है।

7 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

7 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ और इसके आसपास हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिली थी। यूपी के कुछ इलाकों में अभी भी बादल छाए हुए हैं। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली में मॉनसून की दस्तक के साथ हुई बारिश से लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई तक देश के कुछ राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। जिन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाके शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+