भाजपा को कब मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमित शाह ने खुद बताया

अमित शाह से पूछा गया कि कई लोगों का मानना है कि वह 'सुपर पावर' बने रहेंगे और भाजपा अध्यक्ष ना होने के बावजूद पार्टी में उनका दखल रहेगा, इसपर उन्होंने कहा कि...

Recommended Video

    Amit Shah ने ख़ुद बताया, कब मिलेगा BJP को New President ? | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। गृह मंत्री के तौर पर अमित शाह के पदभार संभालने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। दरअसल भाजपा के संविधान के मुताबिक, एक व्यक्ति एक पद पर ही रह सकता है। ऐसे में अमित शाह के मंत्री बनने के बाद भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव होना है। वर्तमान में अमित शाह ही भाजपा के अध्यक्ष हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस बीच अमित शाह ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी को उसका अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कब मिलेगा।

    'कब मिलेगा भाजपा को नया अध्यक्ष'

    'कब मिलेगा भाजपा को नया अध्यक्ष'

    'इंडिया टुडे' से बातचीत करते हुए सोमवार को अमित शाह ने बताया, 'अभी भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं, जो इस साल के अंत तक खत्म होंगे। इसके बाद भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। उम्मीद है कि भाजपा को दिसंबर तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।' साथ ही अमित शाह ने इस बात को खारिज किया कि नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी वो पर्दे के पीछे से पार्टी में 'सुपर पावर' बने रहेंगे। उनसे पूछा गया कि कई लोगों का मानना है कि वह 'सुपर पावर' बने रहेंगे और भाजपा अध्यक्ष के पद पर ना होने के बावजूद पार्टी के मामलों में उनका दखल रहेगा।

    'कांग्रेस की तरह नहीं है भाजपा'

    'कांग्रेस की तरह नहीं है भाजपा'

    अमित शाह ने कहा, 'ऐसी ही बातें उस वक्त भी कही गईं थी, जब 2014 में मैंने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला था। जैसे ही पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा, इस तरह की कयासबाजी अपने आप ही बंद हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी की तरह नहीं है, जहां पर्दे के पीछे से कोई पार्टी का संचालन करे। भाजपा हमेशा अपने संविधान के अनुसार ही चलती है।' आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ही पार्टी के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। जेपी नड्डा का नाम पिछले काफी समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए चर्चाओं में है।

    शाह ने बताया, महाराष्ट्र में कौन होगा सीएम

    शाह ने बताया, महाराष्ट्र में कौन होगा सीएम

    वहीं, अमित शाह ने महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी पर भी जवाब दिया। अमित शाह से पूछा गया कि भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना लगातार यह दावा कर रही है कि इस बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा। इसपर शाह ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ रहा है और चुनावों में जीत हासिल करने के बाद फडणवीस ही राज्य के सीएम होंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+