श्रीनगर में फिर फहरा पाक झंडा, कब तिरंगा दिखेगा

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)जम्मू कश्मीर तो जैसे बेकाबू हो गया है। पिछले तीन महीने में 15 बार पाकिस्तानी झंडा फहराया गया, 3 बार आइएसआइएस का और एक बार खालिस्तान का।

तिरंगा कब फहरा ना तो किसी को याद है ना कभी दिखा फहराते हुए। कभी मुरली मनोहर जोशी को जोश आया था तो लाल चौक पर तिरंगा फहराने गये थे, उनका जोश तो समाप्त हो गया और उनकी पार्टी सत्ता के नशे में चूर है।

देशद्रोही हरकत

शुक्रवार को अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक की सभा में यह देशद्रोही कार्य हुआ कि खूंखार आतंकवादी संगठन आइएसआइएस का झंडा फहराया गया और सेना तथा पुलिस कहीं दिखी नहीं जो ऐसे लोगों को उड़ा दे जिससे कोई और ऐसी हिम्मत ना कर सके।

क्यों बढ़ी घटनाएं

वरिष्ठ चिंतक मोहम्मद जाहिद पूछते हैं किआखिरकार पिछले तीन महीनों में ही ऐसी घटनाओं की बढ़ोतरी क्यों हुई? सीधी सी बात है ये घटिया इंसान मुफ्ती सईद अलगावादियों का हमदर्द है और ऐसा वह कई बार प्रदर्शित कर चुका है तो ये तथाकथित राष्ट्रवादियों की पार्टी अंधी बहरी बन कर चुपचाप वहाँ मलाई क्यूं खा रही? कहाँ गयी मर्दानगी?

जानकार मानते हैं कि भारत सरकार को कश्मीर में लगातार बढ़ रही देश विरोधी हरकतों पर काबू पाने के लिए कदम तो उठाने पड़ेंगे। अब हाथ पर हाथ रखकर बैठने का वक्त नहीं रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+