जब हंगामे के बीच सुमित्रा महाजन को सदन में देनी पड़ी धमकी

नई दिल्ली। लोकसभा में जिस तरह से लगातार विपक्षी दल हंगामा कर रहे हैं, उसपर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन काफी नाराज हैं। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि सुमित्रा महाजन को विरोध करने वाले सांसदों को धमकी तक देनी पड़ गई कि अगर विरोध और हंगामा नहीं बंद किया जाता है तो उन्हें सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ेगा। सुमित्रा महाजन के इस बयान के बाद हंगामा और तेज हो गया और प्रश्नकाल भी हंगामे की भेंट चढ़ गया।

sumitra mahajan

आज सदन की कार्रवाई शुरू होने के बाद लगातार विपक्षी नेता हंगामा कर रहे थे और वह सदन में तख्तियां लेकर आए थे। तमाम कोशिशों के बाद सदन नहीं चल सका और हंगामा चलता रहा तो सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्रवाई को बाधित करने वाले सांसदों से धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर यह प्रदर्शन चलता रहा तो वह सदन की कार्रवाई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर देंगी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप हर किसी का समय बर्बाद कर रहे हैं। सभी सांसद कह रहे हैं कि वे चाहते हैं कि सदन चले।

गौरतलब है कि लोकसभा में मंगलवार को भी सदस्यों के हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई को बीच में ही रोकना पड़ा था। सदन की कार्रवाई जब दोबारा 12 बजे शुरू हुई तो तमाम नेता सदन में तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगे और वेल में पहुंच गए। तमाम सांसदों के हंगामे की वजह से सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्रवाई को दोपहर तक के लिए स्थिगित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें-अब इस बीजेपी सांसद ने मोदी सरकार को घेरने का प्लान बनाया है, बढ़ेगी केंद्र की मुश्किल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+