सलमान खान ने मसीहा बनकर जब बचाई थी दीया मिर्जा की मां की जान, एक्‍ट्रेस बोलीं ' एहसान कभी नहीं भूलूंगी'

मुंबई: दीया मिर्जा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दीया ने डेढ़ महीने पहले बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी की थी और अब एक्‍ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई है। जिसके बाद फैंस उन्‍हें बधाइयां दे रहे हैं। दीया मिर्जा के फिल्‍म इंडस्‍ट्री में वैसे तो कई दोस्‍त हैं लेकिन बॉलीवुड के सल्‍लू यानी सलमान खान दीया के करीबी और खास दोस्‍त हैं। दीया मिर्जा के लिए सलमान खान इसलिए भी खास हैं क्योंकि सलमान खान की बदौलत एक बार दीया की मां की जान बची थी। आइए जानते हैं पूरा वाकया।

ेंससन

दरअसल, 2015 में सलमान खान ने दीया और उनकी मां के लिए मसीहा बन कर सामने आए थे। सलमान खान ने दीया की मां जब बेहद बीमार थी तो उन्‍होंने उनका इलाज करवाया था। जिस तरह अभी राखी सावंत की मां जो कैंसर से जूझ रही हैं उनकी इलाज करवा रहे हैं। इससे पहले सलमान खान कपिल शर्मा, सरोज खान, फराज खान, पूजा डडवाल की ऐसे ही मदद कर चुके हैं।

diya

दीया मिर्जा ने बताया था खुद ये किस्‍सा

दीया मिर्जा ने बताया कि एक दिन जब उनकी मां बेहोश हो गई थी तब सलमान खान को उन्‍होंने फोन करके बुलाया और वो तुरंत आए और जल्‍दी से उनकी मां को अस्‍पताल ले जाकर भर्ती करवाया। दीया मिर्जा ने बताया कि तब डॉक्‍टरों ने कहा था कि अगर 15 मिनट देर हो जाती तो वो उन्‍हें नहीं बचा पाते।

सलमान खान के लिए दीया मिर्जा ने बोलीं थी ये बात
जब सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में सुर्खियों में थे तब दीया मिर्जा ने कहा था जब वो अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान थी तो तब सलमान खान ने जो उनके लिए किया वो उसे जिंदगी नहीं भूल सकती। दीया ने तब कहा था मैं उनका हरदम साथ दूंगी फिर चाहे मामला कोई भी हो। वहीं 6 मई 2015 को दीया ने ट्वीट कर सलमान खान का अपने अंदाज में धन्‍यवाद दिया था और कहा था - 'ये वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने मेरी मां की जान बचाई। उनके इस एहसान को मैं कभी नहीं भूलूंगी' इसके साथ अंत में हैशटैग SalmanKhan लिखा था।

सलमान खान इन लोगों की भी कर चुके हैं मदद

सलमान खान जो अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं वो आए दिन नेक कामों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कोरोना काल में हुए लॉकडाउन में भी सलमान खान ने लोगों की दिल खोल कर मदद की थी। लाखों रुपए फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम करने वाले जूनियर अर्टीटिस्‍ट और सपोर्ट टीम के अकाउंट में भेजे थे। वहीं दीया मिर्जा ने एक साक्षात्‍कार में खुद बताया था कि सलमान खान कैसे भगवान बनकर उनके सामने आए थे और उनकी मां का जीवन बचाया था।

https://hindi.oneindia.com/photos/actress-riya-sen-viral-bold-pictures-60624.htmlरिया सेन की ये तस्वीरें उड़ा देगी रातों की नींद
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+