करोड़ों के मालिक सलमान खान के ऊपर है एक गरीब इंसान का 1.25 रुपये उधार, जानिए क्यों?

मुंबई। सुपर स्टार सलमान खान बॉलीवुड के 'भाईजान' कहलाते हैं क्योंकि जरूरतमंदों की मदद हो या फिर किसी फिल्म स्टार की मदद करना, सलमान हमेशा आगे ही रहते हैं, ऐसा कहा जाता है कि सलमान के दर से कोई भी भूखा नहीं जाता है, कुछ लोग तो उनके लिए 'मसीहा' शब्द का भी प्रयोग करते हैं।

सलमान खान के ऊपर है 1.25 रुपये उधार

सलमान खान के ऊपर है 1.25 रुपये उधार

लेकिन दोस्तों को अक्सर महंगी कारें गिफ्ट करने वाले सलमान खान के ऊपर साइकिल मैकेनिक का 1.25 रुपये उधार है, जिसे वो चाहकर भी नहीं चुका पाए, दरअसल 'उमंग 2020' में बतौर मेहमान पधारे सलमान खान ने शो के होस्ट कपिल शर्मा को बताया कि उनके ऊपर साइकिल मैकेनिक के 1.25 रुपये उधार हैं।

सलमान को मैकेनिक की बात सुनकर आई शर्म

सलमान को मैकेनिक की बात सुनकर आई शर्म

सलमान ने किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार मैं शॉर्ट्स पहनकर साइकिल की सवारी के लिए निकला था और मेरे पास पैसे नहीं थे, तो मैंने साइकिल मैकेनिक वाले काका से कहा कि इसे रिपेयर कर दो मैं बाद में पैसे दे दूंगा, तब उन्होंने मुझसे कहा कि 'तू बचपन में भी ऐसा ही करता था, तूने एक बार बहुत पहले साइकिल ठीक कराया था और आज तक उसके पैसे नहीं दिए हैं, तेरा आज भी 1.25 रुपया उधार है' उनकी ये बात सुनकर मुझे बहुत शर्म आई थी।

 अरे काका, आप अब रख लो...

अरे काका, आप अब रख लो...

सलमान ने कहा कि तब मैंने कहा कि अरे काका, आप अब पैसे ले लो जिस पर उन्होंने पैसे लेने से मना कर दिया। सलमान ने कहा कि अपनी इस बात के लिए मुझे आज भी शर्म भी आती है, वैसे सलमान खान की इस बात पर उमंग 2020 कार्यक्रम में आए सारे लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।

उमंग 2020

उमंग 2020

मालूम हो कि मुंबई पुलिस के सम्मान में रिपब्लिक डे 2020 के मौके पर उमंग 2020 का आयोजन किया गया था, इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए, सभी ने खूब एंजॉय किया और बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया, विक्की कैशल से शाहरुख खान तक फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स नजर आए तो वहीं सीएम उद्धव ठाकरे इस कार्यक्रम के मु्ख्य अतिथि थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+