जब बिग बॉस में सलमान खान ने कैटरीना के नाम का किया ऐलान
नई दिल्ली। बॉलिवुड के दबंग सलमान खान ने बिग-बॉस के 13वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत की है। इस सीजन के तमाम मेहमानों का सलमान खाने ने बिग बॉस के घर में स्वागत किया। लेकिन इस दौरान शो में प्रतिभागी कोईना मित्रा के नाम को पुकारने में सलमान खान गलती कर बैठे। उन्होंने कोईना मित्रा की जगह कैटरीना का नाम ले लिया। इस शो में जो पहले पांच मेहमानों के नाम का ऐलान होना था उसमे सिद्धार्ध शुक्ला, सिद्धार्थ डे, असीम रियाज, पारस छाबड़ा और अबू मलिक थे।

अमीशा पटेल घर की मालकिन
इसके बाद माहिरा शर्मा, रश्मि देसाई, कोई मित्रा, शेफाली बग्गा, शहनाज गिल, दिलजीत कौर और देवोलीना भट्टाचार्जी के नाम का ऐलान किया जाना था। बिग बॉस के 13वें सीजन की शुरुआत सलमान खान ने धमाकेदार एंट्री से की। उन्होंने जबरदस्त डांस के साथ इस शो की शुरुआत की। सलमान ने स्लो मोशन गाने पर डांस किया और जोकि उनकी हालिया फिल्म भारत का गाना है। इस गाने में सलमान खान का साथ अमीशा पटेल ने दिया। सलमान और अमीशा पटेल ने इस दौरान एक साथ शूटिंग करने के अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि अमीशा पटेल इस बार बिग बॉस हाउस की मालकिन होंगी।

दिलचस्प थीम
बता दें कि इस बार बिग बॉस की थीम को काफी दिलचस्प बनाने की कोशिश की गई है, जिससे कि इसकी लोकप्रियता इस बार और बढ़े। इसी के मद्देनजर इस बार बेड फ्रैंड्स फॉरेवर का कॉन्सेप्ट लाया गया है, जिसके तहत प्रतिभागियों और दर्शकों में काफी रोमांच है। बताया जा रहा है कि कौन सा सदस्य इस शो में किसके साथ अपना बेड शेयर करेगा, इसका फैसला एक कलर टैग से होगा, जिसके बाद घर के भीतर जाकर प्रतिभागी अपने पार्टनर को ढूढेंगे।

गोविंदा की भांजी भी शो में
बता दें कि इस बार बिग बॉस के शो में फिल्म अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह भी हिस्सा ले रही हैं। वह मशहूर कॉमेडियन कृष्णा की बहन हैं। दिलचस्प बात यह है कि आरती सिंह को बिग बॉस में बर्तन साफ करने का काम दिया गया है। इसके बाद वह अपनेन बेड पार्टनर को चुनेंगी।












Click it and Unblock the Notifications