रणबीर कपूर की शरारत से जब परेशान हुए न्यूयॉर्क के दमकलकर्मी, मां नीतू ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर हाल ही में डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4) में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट्स का डांस देखकर उनकी जमकर तारीफ की। इस बीच होस्ट ने उनके परिवार का किस्सा छेड़ दिया, जिस पर नीतू भी खुद को रोक नहीं पाईं। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के बचपन की शौतानी का किस्सा सुनाया। जिसे सुनकर सभी की हंसी छूट पड़ी।

न्यूयॉर्क की थी घटना

न्यूयॉर्क की थी घटना

नीतू के मुताबिक एक बार वो रणबीर के साथ न्यूयॉर्क गई थीं। तब वो काफी छोटे थे। जिस बिल्डिंग में वो लोग रुके थे, वहां पर एक फायर अलार्म लगा था। रणबीर ने उसे देखा और सोचा कि इसे मैं दबाऊंगा। कुछ देर बाद वो उसके पास पहुंचे और उसे दबा भी दिया। इसके बाद तेजी से फायर अलार्म बजने लगा। जिस वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंच गई। उसे देखकर रणबीर की हालत खराब हुई और वो दादी पास भाग गए।

दादी को बताई सच्चाई

दादी को बताई सच्चाई

फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरी बिल्डिंग छान मारी लेकिन उनको आग का नामो निशान नहीं मिला। जिस वजह से वो टीम लौट गई। इसके बाद रणबीर ने किसी से कुछ नहीं बोला। वो अपनी दादी पास पहुंचे और उन्हें बताया कि मैंने अलार्म दबाया था। आप किसी से बताना मत। हालांकि बाद में नीतू को भी वो बात पता चली और उन्होंने उसे हंसकर टाल दिया।

बेटे के गाने पर किया डांस

वहीं शो में नीतू ने कहा कि इस प्रोग्राम में जो भी गेस्ट आता है, वो दादा के साथ डांस करता है। मुझे भी दादा का अंदाज बहुत ही पसंद है। इस वजह से वो अपने बेटे के गाने पर उनके साथ डांस करेंगी। इसके बाद नीतू और अनुराग बासु ने डांस किया। फिर नीतू ने रणबीर की बहुत बड़ी फैन अंशिका राजपूत से बात की। अंशिका के मुताबिक रणबीर उन्हें बहुत बहुत पसंद हैं और वो उनसे बात करना चाहती हैं। जिस पर नीतू ने तुरंत फोन लगाकर उनकी बात करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+