जब बीच सड़क पर काफिला रुकवा राहुल गांधी ने कराया युवक का इलाज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिनों के दौरे से वापस लौट रहे राहुल गांधी ने अपना काफिला रोककर एक युवक की मदद की। राहुल के इस कदम की यूपी में काफी चर्चा हो रही है।
दरअसल जब लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग के करीब कबीरपुर गांव से राहुल गांधी का काफिला गुजर रहा था उस वक्त जय सिंह की बाइक एक बैलगाड़ी से टकरा गयी। जिसके बाद राहुल ने अपना काफिला रुकवाकर उस युवक एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
राहुल गांधी ने ना सिर्फ उस युवक को अस्पताल पहुंचाया बल्कि कांग्रेस विधायक अखिलेश प्रताप सिंह को युवक के इलाज की पूरी जिम्मेदारी सौंपी है। अखिलेश प्रताप सिंह की देखरेख में युवक का इलाज चल रहा है।
सूट-बूट के चक्कर में कुर्ता-पैजामा भूले राहुल गांधी
बीच सड़क पर जब राहुल का काफिला रुका तो सुरक्षा गार्डों ने एक सुरक्षा घेरा बना लिया जिसके बाद युवक का सड़क पर प्राथमिक उपचार किया गया। युवक के दायें पैर की हड्डी टूट जाने की वजह से उसके पैर में खपच्ची बांधी गयी और उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications