जब राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, अब टॉयलेट भी नहीं जाने दोगे क्या ?

नयी दिल्ली। यूं तो राहुल गांधी अक्सर गंभीर मुद्रा में ही दिखते है, लेकिन लोकसभा में उनका एक अलग रुप दिखा। जहां उन्होंने एक ओर कालाधन के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया तो हल्के-फुल्के अंदाज में भाजपा सांसद की चुटकी भी ली।

rahul gandhi

संसद में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर भाषण दिया और खूब शोरगुल भी हुआ। लेकिन कई बार भारी हंगामे और शोरगुल के बीच पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से कुछ खुशनुमा पल भी दिखने को मिल जाते है। कुछ ऐसे भी मौक़े आए जब दोनों तरफ ठहाके भी लगे। ऐसा ही पल था राहुल गांधी का जब उन्होंने भाजपा सांसद के सवाल का जवाब दिया।

लोकसभा में जब भाजपा के प्रह्लाद जोशी अपने भाषण में यूपीए सरकार की आलोचना कर रहे थे तो राहुल गांधी अपनी सीट से उठकर जाने लगे। इसपर जोशी समेत भाजपा सदस्यों ने एक स्वर में उनसे रूकने को कहा। उन्होंनेपहले वही से कहा, लेकिन सदन में चल रहे शोरगुल के कारण उनकी बात कोई समझ नहीं सका तो वो वापस अपनी सीट पर आए और उन्‍होंने अपनी सीट के पास आकर दोहराया कि 'टॉयलेट जा रहा हूं। क्या टॉयलेट भी नहीं जाने दोगे।' इस पर सभी मुस्कुरा कर रह गए। राहुल लोकसभा से बाहर गए और फिर कुछ देर बाद वापस आकर अपनी सीट पर बैठ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+