जब राहुल गांधी ने विमान में महिला का बैग रखने में की मदद, तस्वीर हो रही वायरल, लोगों ने पूछा ये सवाल

नई दिल्ली, 06 सितंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमे देखा जा सकता है कि राहुल गांधी विमान के भीतर सहयात्री की मदद कर रहे हैं। अहमदाबाद की फ्लाइट में राहुल गांधी विमान में एक यात्री का बैग केबिन में रखने में मदद कर रहे हैं। यह तस्वीर उस वक्त सामने आई जब मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस नेता अमन दुबे ने ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर किया है। दुबे ने दावा किया है कि विमान में एक महिला यात्री को अपना बैग केबिन में रखने में दिक्कत हो रही थी तभी राहुल गांधी ने महिला का बैग केबिन में रखने में मदद की।

तस्वीर हो रही वायरल

तस्वीर हो रही वायरल

अमन दुबे ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे देखा जा सकता है कि राहुल गांधी महिला की मदद कर रहे हैं। अमन दुबे ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, संयोग ऐसा कि जिस फ्लाइट से मैं अहमदाबाद जा रहा था उसी में राहुल गांधी भी थे। एक महिला यात्री को सामान रखने में परेशानी होते देख खुद राहुल गांधी ने उसकी मदद की। बाद में मैं उनसे जाकर मिला, उनका सादगी भरा जीवन हमें प्रेरित करता है। राहुल गांधी की इस तस्वीर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लोगों ने खड़ा किया सवाल

लोगों ने खड़ा किया सवाल

हालांकि एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की तारीफ हो रही है तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी को उनकी मदद क्यों करनी पड़ी, केबिन में एयर हॉस्टेस क्या कर रही थीं। कुछ लोगों ने इस बात पर सवाल खड़ा किया कि राहुल गांधी ने विमान के भीतर मास्क नहीं पहन रखा था। बता दें कि राहुल गांधी सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे थे, यहां से उन्होंने भारत जोड़ो अभियान की शुरुआत की जोकि 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू होने जा रही है।

3570 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा

3570 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा

बता दें कि कांग्रेस पहली सबसे बड़ी पैदल यात्रा देशभर में निकालने जा रही है। यह यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरु होगी। राहुल गांधी समेत 100 से अधिक कांग्रेस के नेता इसमे हिस्सा लेंगे। यह यात्रा 3570 किलोमीटर लंबी होगी। यह 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। हालांकि यह यात्रा बुधवार को रैली से शुरू होगी, लेकिन यात्रा सुबह 7 बजे से शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता सड़क पर ही खाएंगे, सड़क पर ही राह गुजारेंगे, इस यात्रा में 59 कंटेनर ट्रक शामिल हैं। हर शहर में हर तीन दिन के बाद इन्हें लॉन्ड्री की सुविधा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+