जब राधिका आप्टे ने ट्रोल्स को किया ट्रोल

जब राधिका आप्टे ने ट्रोल्स को किया ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे को हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था जिसमें लोगों ने ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट नेटफ़्लिक्स के साथ लगातार काम करने पर उनका मजाक उड़ाया था.

कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स कहते हैं कि राधिका आप्टे नेटफ़्लिक्स की सूर्यवंशम हैं.

वहीं, कुछ लोग कहते हैं नेटफ़्लिक्स राधिका आप्टे के टैलेंट को इस तरह निचोड़ रहा है जैसे कि कोई टूथपेस्ट ख़त्म होने के बाद उसमें से आख़िरी बार टूथपेस्ट निकालता हो.

देखिए, राधिका आप्टे को ट्रोल करते हुए ऐसे ही कुछ ट्वीट.

https://twitter.com/HaramiParindey/status/1034142840652275712

https://twitter.com/AskRishabh/status/1033985199703564288

https://twitter.com/choga_don/status/1034144078584111105

राधिका आप्टे ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में बड़े बैनरों के साथ ज़्यादा काम नहीं किया है. हाल ही में उन्होंने कहा था कि किसी भी अभिनेता के लिए सबसे मुश्किल चीज़ ख़ारिज किया जाना होती है.

राधिका इससे पहले बदलापुर, पार्च्ड और पैडमैन में काम कर चुकी हैं.

लेकिन राधिका को असली सफ़लता वेबसीरिज़ फ़ॉर्मेट में मिली.

नेटफ़्लिक्स की सेक्रेड गेम्स, घोल और लस्ट स्टोरीज़ जैसी वेबसीरिज़ में वह दमदार भूमिकाओं में नज़र आई हैं और उनके काम को काफ़ी पसंद किया गया.

ऐसे में लगातार कई सीरिज़ में दिखने की वजह से सोशल मीडिया यूज़र्स ने राधिका आप्टे को ट्रोल करना शुरू कर दिया था.

सेक्रेड गेम्स से डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर सेंसरशिप की बहस

राधिका का जवाब

लेकिन राधिका और नेटफ़्लिक्स ने भी ट्विटर पर ट्रोल किए जाने के बाद ट्रोल्स के लिए एक सरप्राइज़ दिया है.

नेटफ़्लिक्स ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें राधिका नेटफ़्लिक्स के साथ अपनी अगली वेब सिरीज़ ओम्नीप्रज़ेंट के बारे में बताते हुए दिख रही हैं और ट्रोल्स के लिए सरप्राइज़ भी इसी वीडियो में छिपा हुआ है.

https://www.youtube.com/watch?v=0LSgWzzaTD4

वीडियो में राधिका कहती हैं, "जब नेटफ़्लिक्स एक नए ऑफ़र के साथ आया तो मैं थोड़ा झिझक रही थी क्योंकि मुझे लगा कि मैंने अपने भर का काम कर लिया है. लेकिन जब विक्रमादित्य मोटवानी ने मुझे बताया कि ये एक ऐसी सिरीज़ होगी जिसमें हर रोल में मैं ही नज़र आऊंगी तब मैंने इसमें काम करने के बारे में सोचा"

नेटफ़्लिक्स ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि - रोल कोई भी हो राधिका आप्टे है न.

राधिका आप्टे का ये वीडियो जब तक चलता है तब तक आपको लगेगा कि जैसे आप किसी नई सिरीज़ के बिहाइंड द सीन वाला वीडियो देख रहे हैं.

मगर वीडियो के अंत में आपको पता चलता है कि राधिका आप्टे ने ख़ुद को ट्रोल करने वालों को किस तरह ट्रोल किया.

ये भी पढ़ें:

ब्लॉग: 'वो पति-पत्नी का लव सीन था, मैं शर्मिंदा नहीं हूं’

'अपुन आज़ाद हो गया है, अपने को नया धर्म मांगता है...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+