जब नरेश अग्रवाल ने मोदी को हंसने पर किया मजबूर

नोटबंदी पर चर्चा के दौरान नरेश अग्रवाल ने किया पीएम मोदी के बार-बार भावुक हो जाने का जिक्र।

नई दिल्ली। नोटबंदी पर चर्चा के दौरान संसद में जहां एक तरफ आज गंभीर चर्चा हुई, वहीं बीच में समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल की बात पर प्रधानमंत्री ठहाका लगाकर हंस पड़े।

modi

राज्यसभा में आज नोटबंदी पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री राज्यसभा में मौजूद हैं। विपक्ष की ओर से लगातार सत्ता पक्ष पर नोटंबदी के फैसले में लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। नरेश अग्रवाल ने इसी दौरान प्रधानमंत्री के पिछले कुछ दिनों में कई बार भावुक होने का जिक्र किया।

नरेश अग्रवाल ने कहा कि पीएम जब भावुक हो जाते हैं और कहते हैं कि लोग मुझे मार डालेंगे तो मुझे बड़ा दुख होता है। अग्रवाल ने कहा कि पीएम आप यूपी में निश्चिंत घूमिए, वहां आपको कोई खतरा नहीं क्योंकि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था शानदार है। अग्रवाल का इतना कहना था कि सदन के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

यहां देखिए नरेश अग्रवाल की पूरी स्पीच और उस पर प्रधानमंत्री का रिएक्शन।

56 इंच के सीने का क्या हुआ प्रधानमंत्री जी?

naresh

नरेश अग्रवाल ने संसद में कहा कि अगर पीएम ही भावुक हो जाएंगे और कहेंगे कि मेरी जान को खतरा है तो फिर देश की सुरक्षा का क्या होगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दो दिन पहले ही हमारे तीन सैनिकों की जान ले ली और उनके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया। ऐसे में देश चिंचित है कि ये क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपका 56 इंच का सीना कहां हैं।

naresh

नरेश अग्रवाल ने कहा कि नोटबंदी का एलान करके आपने देश में आपातकाल लगा दिया है। देश में हर आदमी परेशान है। ऐसे में इस निर्णय पर विचार की जरूरत है।

राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी नोटबंदी पर चर्चा में हिस्सा लिया। विपक्ष की ओर से लगातार मांग के बाद आज प्रधानमंत्री राज्यसभा में मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+