पाकिस्तानी ट्रोलर को सेना के पूर्व अधिकारी ने यूं किया चुप

नई दिल्ली। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) को जब कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की तो उन्होंने ट्रोलर को दो टूक जवाब दिया है। सैयद अता हसनैन को लेकर एक ट्रोलर ने उनके धर्म को लेकर उनपर निशाना साधा, लेकिन लेफ्टिनेंट ने ऐसा जवाब दिया कि ट्रोलर की बोलती बंद हो गई। दरअसल पाकिस्तान के एक ट्विटर यूजर ने सैयद अता हसनैन को ट्रोल करने की कोशिश की थी, लेकिन लेफ्टिनेंट के जवाब से ट्रोलर की बोलती बंद हो गई।

syed ata hasnain

सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने लिखा कि मैंने आपके बारे में एक आर्टिकल पढ़ा जिसमे लोगों ने आपको सोशल मीडिया पर मुस्लिम होने की वजह से ट्रोल किया। बावजूद इसके कि आपने अपने देश के लिए इतनी सेवाएं दी, ऐसे में आपको ट्रोल किए जाने की वजह से दुखी महसूस कर रहा हूं। जिसपर सैयद अता हसनैन ने जवाब देते हुए कहा कि आप मेरे लिए दुखी ना महसूस करें क्योंकि मेरे 99 फीसदी दोस्त हिंदू, सिख और ईसाई हैं।

सैयद अता हसनैन ने कहा कि मेरी ट्रूप के 100 फीसदी लोग हिंदू थे, लेकिन बावजूद इसके मैं मुसलमान हूं और यह सिर्फ मेरे देश की वजह है क्योंकि मेरे देश ने मुझे मुसलमान रहने दिया। बता दें कि सैयद अता हसनैन अक्सर न्यूज चैनल पर अपनी बात रखते हुए देखे जाते हैं। एक टीवी डिबेट के दौरान सैयद अता हसनैन ने कहा था कि पाकिस्तान 100 साल भी जंग लड़े तो भी कश्मीर को हासिल नहीं कर सकता है। बेहतर हो कि पाकिस्तान कश्मीर का सपना देखना छोड़ दे और अपनी अर्थव्यवस्था को बेहतर करने में ध्यान दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+