देखते-देखते दीवार के नीचे दफन हो गए 26 लोग, देखिए तस्वीरें

बुधवार शाम से तेज हवाएं चल रही थी लेकिन रात 10 बजे अचानक आंधी चलने से दीवार ढह गई जिसकी चपेट में आने से कई लोगों को अपनी जान से हाथ गवाना पड़ा।

नई दिल्ली। शादी का माहौल उस वक्त मातम के मंजर में तबदील हो गया जब मैरिज होम की दीवार गिरने के कारण 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये घटना राजस्थान के भरतपुर जिले के सेवर रोड के अन्नपूर्णा बारात घर में शादी समारोह में खाने-पीने का कार्यक्रम चल रहा था तभी मैरिज होम की दीवार मौत की दीवार साबित हुई।

जब मैरिज होम की दीवार बनी 'मौत की दीवार' 26 लोगों ने गंवाई जिंदगी

बुधवार शाम से तेज हवाएं चल रही थी लेकिन रात 10 बजे अचानक आंधी चलने से दीवार ढह गई जिसकी चपेट में आने से कई लोगों को अपनी जान से हाथ गवाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, मैरिज होम की दीवार के पास ही खाने का इंतजाम किया गया था।इस हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई लोगों की चीखें सुनकर आस पास के लोग और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य शुरू किया। मलबे में दबे हुए लोगों को बचाने के बाद तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे, 9 महिलाएं, 12 पुरुष शामिल हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त मैरिज होम में 800 लोग मौजूद थे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि भगदड़ के कारण भी कई लोग मौत का शिकार हो गए हैं। पुलिस ने मैरिज होम के संचालक और प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

तस्वीरों में देखिए कैसे मैरिज होम की दीवार कैसे बनी 'मौत की दीवार'

जब मैरिज होम की दीवार बनी 'मौत की दीवार' 26 लोगों ने गंवाई जिंदगी
जब मैरिज होम की दीवार बनी 'मौत की दीवार' 26 लोगों ने गंवाई जिंदगी
जब मैरिज होम की दीवार बनी 'मौत की दीवार' 26 लोगों ने गंवाई जिंदगी
जब मैरिज होम की दीवार बनी 'मौत की दीवार' 26 लोगों ने गंवाई जिंदगी
देखते-देखते दीवार के नीचे दफन हो गए 26 लोग, देखिए तस्वीरें
देखते-देखते दीवार के नीचे दफन हो गए 26 लोग, देखिए तस्वीरें

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+