जब चप्पल की वजह से मनोहर पर्रिकर को होटल में नहीं घुसने दिया

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्हें उनकी सादगी के चलते ऐसे हालात का सामना करना पड़ा, जिसकी शायद उन्हें भी उम्मीद नहीं थी। पर्रिकर को एक कार्यक्रम के लिए पांच सितारा होटल में शिरकत करने जाना था, जहां पर्रिकर अपनी सादगी भरे अंदाज में पहुंचे लेकिन उन्हें उस वक्त मुश्किल का सामना करना पड़ा जब होटल के भीतर उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली।

manohar parrikar

सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पर्रिकर पांच सितारा होटल में साधारण चप्पल पहन रखी थी, जब वह होटल पहुंचे तो उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक लिया। गौर करने वाली बात यह है कि जब पर्रिकर को होटल के भीतर जाने से रोका गया तो वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, बावजूद इसके उन्हें सुरक्षाकर्मी पहचान नहीं सके और उन्हें दरवाजे पर ही रोक लिया। जब पर्रिकर ने सुरक्षाकर्मियों को अपना परिचय दिया कि वह गोवा के मुख्यमंत्री हैं तो उन्हें होटल के भीतर जाने की अनुमति दी गई।

स्कूटर पर घूमते हैं पर्रिकर

इससे पहले भी पर्रिकर कई बार अपनी सादगी को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। खुद पर्रिकर ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि एक बार वह स्कूटर से जा रहे थे तो उनका एक गाड़ी वाले से सामने हुआ था जिसने उन्हें इस बात की धौंस दी थी कि उनके पिता बड़े पुलिस अधिकारी हैं। पर्रिकर स्कूटर से ही अपने संसदीय क्षेत्र में घूमते हैं और बेहद साधारण जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं, जिसकी वजह से वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

62 साल के हुए पर्रिकर

आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर का बुधवार को जन्मदिन थे, उनके 62वें जन्मदिन के मौक पर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पर्रिकर को जन्मदिन की बधाई दी, उन्होंने लिखा कि मनोहर पर्रिकर जी के जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वह खूब जिएं और स्वस्थ रहें। मनोहर पर्रिकर तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे हैं और उन्हें देश का रक्षामंत्री बनाया गया था, लेकिन गोवा के चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की वजह से अन्य दलों की मांग की वजह से पर्रिकर को वापस गोवा जाना पड़ा और गुजरात की कमान संभालनी पड़ी थी।

इसे भी पढ़ें- Video: कैमरे पर लाइव होने वाली थी रिपोर्टर, कि तभी फोटोग्राफर ने कर दी ये हरकत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+