VIDEO: सपना चौधरी ने हाथ भी जोड़े, लेकिन वो शख्स नहीं माना

सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डांस करते हुए उन्हें एक शख्स ने बेहद परेशान कर दिया।

नई दिल्ली। हरियाणा की रागिनी गायक और डांसर सपना चौधरी जबसे रिएलिटी शो बिग बॉस में गई हैं, तभी से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिग बॉस के अंदर मॉडल अर्शी खान से उनका झगड़ा लगातार खबरों में बना हुआ है। इस बीच सपना चौधरी के डांस के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। बिग बॉस में बिजी रहने के कारण लोग यूट्यूब पर सपना चौधरी के पुराने डांस वीडियो देख रहे हैं। इन्हीं में से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सपना चौधरी को डांस करते हुए एक शख्स के हाथ तक जोड़ने पड़ गए।

sapna choudhary

यह वीडियो हरियाणा के एक गांव का है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी डांस कर रही थीं। भीड़ उनके डांस का आनंद उठा ही रही थी कि तभी एक शख्स स्टेज के पास आता है। वो कुछ रुपए इनाम के तौर पर सपना को देता है। सपना चौधरी अपना डांस रोककर उससे रुपए ले लेती हैं और फिर से डांस करना चाहती हैं लेकिन वो शख्स फिर से कुछ रुपए उन्हें देता है। इसपर सपना चौधरी उस शख्स से आग्रह करती हैं कि वह बार-बार ऐसा ना करे और उन्हें डांस करने दे, लेकिन वो शख्स नहीं मानता। सपना इस बार हाथ जोड़कर उस शख्स से निवेदन करती हैं कि ऐसा करने से वो डिस्टर्ब हो रही हैं, लेकिन वो शख्स नहीं मानता।

देखिए वो वीडियो:-

इसके बाद सपना अपनी टीम के सहयोगी से कहती हैं कि वो उस शख्स को रोकें। सपना के बार-बार मना करने पर आखिरकार वो शख्स ये सब करना बंद कर देता है। हालांकि इस दौरान सपना लगातार मुस्कुराती रहती हैं और उसके बाद अपने डांस में खो जाती हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस में शामिल होने के कारण इन दिनों स्टेज प्रोग्राम नहीं कर रही हैं। दिल्ली, हरियाणा समेत वेस्ट यूपी में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+