जब लालू ने 'मदारी' इरफान खान की कर दी पुंगी बंद, लोट-पोट हुए लोग
पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने चुटिले अंदाज से हर किसी की बोलती बंद कर देते हैं तो भला अभिनेता इरफान खान कहां उनके आगे ठहरने वाले थे। अपनी आने वाली फिल्म 'मदारी' का प्रमोशन करने पटना पहुंचे नेशनल अवार्ड विनर इरफान की उस समय एक दम से बोलती बंद हो गई जब लालू ने कैमरे के आगे बोलना शुरू किया।
इरफान ने लालू को रीयल एक्टर कहा, दरअसल जब इरफान लालू के घर पहुंचे तो लालू ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। लालू से इरफान की लंबी बातचीत चली लेकिन इस बातचीत के बाद जब दोनों मीडिया से मुखातिब हुए तो लालू ने अपने अंदाज में इरफान की तारीफ की।
लालू ने कहा कि अगर उनकी लाइफ पर फिल्म बनी तो उस फिल्म के हीरो वो खुद ही होंगे, अरे हमसे बड़ा कलाकार कौन होगा? लेकिन आप लोग हीरोइन का नाम मत पूछना?
जिसे सुनकर वहां खड़ा हर इंसान ठहाके मारकर हंसने लगा। इसके बाद लालू ने एक्टर इरफान के हाथ से 'मदारी' का डमरू लेकर खुद बजाया। मालूम हो कि इरफान की आने वाली फिल्म 'मदारी' 22 जुलाई को पर्दे पर पहुंच रही है।













Click it and Unblock the Notifications