'कुर्बानी' विवाद: बोले इरफान.. मैं किसी धर्मगुरू से नहीं डरता..
जयपुर। फिल्म अभिनेता इरफान खान ने 'कुर्बानी' पर जो बयान दिया है उस पर वो पीछे हटने वाले नहीं हैं। हालांकि उनके इस बयान की काफी आलोचना हो रही है और धर्मगुरूओं ने उन पर नाराजगी भी जताई है लेकिन इन सारी बातों से परे इरफान खान दो कदम आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को भी कुछ विवादित ट्वीट और फेसबुक पोस्ट लिखे।
इरफान ने कहा कि मैं धर्मगुरुओं से नहीं डरता। खुदा का शुक्र है कि मैं ऐसे देश में नहीं रहता, जहां धार्मिक ठेकेदारों का राज चलता हो। भाईयों मेरी बातों का गलत मतलब ना निकालिये। जो लोग मेरे बयान से खफा है उन्हें या तो आत्म विश्लेषण की जरूरत है या फिर वो बहुत जल्द ही किसी फैसले पर पहुंचना जानते हैं।
मालूम हो कि इरफान ने कहा था कि 'कुर्बानी' का अर्थ बकरे काटना नहीं होता है जिसके बाद बवाल मच गया। धर्मगुरू मुफ्ती अखलाकुर्रहमान कासमी ने इरफान पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि वो कुरान के खिलाफ हैं। जिसके बाद इरफान ने धर्मगुरूओं को ही निशाने पर ले लिया।













Click it and Unblock the Notifications