जब झारखंड के मंत्री जी भूल गए देश के प्रधानमंत्री का नाम, वीडियो वायरल
Recommended Video
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री का नाम अगर आप भूल जाएं तो आपको लोगों के बीच शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप प्रदेश के मंत्री हैं और आप लोगों के सामने देश के पीएम का नाम भूल जाएं तो आप यह समझ सकते हैं कि मंत्रीजी की लोगों के बीच कितनी शर्मिंदगी होगी। दरअसल झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई देना चाहते थे, लेकिन वह पीएम मोदी का नाम ही भूल गए।

रामचंद्र चंद्रवंशी लगातार पीएम मोदी का नाम याद करने की कोशिश कर रहे, लेकिन जब उन्हें नाम नहीं याद आया तो वह मीडिया के सामने ही नाराज हो गए और आगे चले गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा सकता है कि मंत्रीजी पीएम का नाम याद करने की कोशिश कर रहे हैं। जब उन्हें नाम नहीं याद आता है तो वह कहते हैं यही दिक्कत होती है हड़बड़ में पूछ लेते हो। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है।
नीतीश कुमार नाम के व्यक्ति ने मंत्रीजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमे उन्होंने लिखा है कि ये हैं झारखंड के मंत्री जी,श्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी जी । उम्र 78 यादाश्त हो जाती है कमजोर , भूल गए प्रधानमंत्री का नाम और बरहाल केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओ के तहत खुद नाम कमाते है । विपक्ष भी ले रहा है इन्हें आड़े हाथ। लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री तक का नाम याद नहीं है, ये भले ही आरजेडी से भाजपा में आ गए हो लेकिन उनका मन भाजपा में नहीं लग रहा है। गौरतलब है कि रामचंद्र आरजेडी से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह राज्य सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने आरजेडी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।












Click it and Unblock the Notifications