FB-Insta Down: 45 मिनट तक ठप रहा FB-Insta तो एक्स पर आई मीम्स की बाढ़, लोगों ने जुकरबर्ग के ऐसे लिए मजे
Facebook-Instagram Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक डाउन हो गया, जिसके चलते देश और दुनिया के करोड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने की वजह से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स की आईडी ऑटोमेटेकली लॉग आउट हो गई, जिसके बाद एक्स (ट्विटर) पर मार्क जुकरबर्ग को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई।
दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुआ तो बड़ी संख्या पर यूजर्स ने एक्स पर मीम्स बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में आप भी देखिए कुछ मजेदार मीम्स।

सोशल मीडिया के इस दौर में अगर सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म ही परेशानी करने लगे तो लोग हैरान होने के साथ मजा लेने से भी चूकते। इधर, जैसे ही फेसबुक और इंस्टग्राम बंद हुआ तो बड़ी संख्या में लोग एक्स यानी ट्विटर पर शिफ्ट हुए और फिर मार्क जुकरबर्ग की खिल्ली उड़ाना शुरू कर दिया।
जैसे ही फेसबुक और इंस्टा बंद हुआ तो सबसे पहले एक्स के मालिक एलन मस्क ने पोस्ट किया। मस्क ने लिखा-"यदि आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं, तो इसका कारण यह है कि हमारे सर्वर काम कर रहे हैं।"
बता दें कि मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरंट कंपनी है, जिसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। ऐसे में जब लॉग इन करने की परेशानी सामने आई तो यूजर्स को लगा कि एफबी और इंस्टा किसी साइबर अटैक का शिकार हो सकते हैं, हालांकि कंपनी की तरफ से इस समस्या को दुरुस्त करने की बात कही गई है।
मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने इस गड़बड़ी के संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा "हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हम अभी इस पर काम कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications