जब ड्राइवर ने कोरोना मृतक का शव ले जाने से किया इनकार तो खुद डॉक्टर ने चलाई गाड़ी
नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त कोरोना महामारी से लड़ रहा है। डॉक्टर, नर्स, हेल्थ वर्कर्स और तमाम फ्रंट लाइन वर्कर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में तमाम फ्रंट लाइन वर्कर्स की जान तक जा चुकी है, लेकिन बावजूद इसके ये फ्रंटलाइन वर्कर्स अपनी जा की परवाह किए बगैर कोरोना के खिलाफ मैदान में डटे हुए हैं। तेलंगाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जब कोरोना मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से ड्राइवर ने मना कर दिया। ड्राइवर के ऐसा करने से मना करने के बाद खुद डॉक्टर ने गाड़ी चलाकर शव को लेकर निकल पड़े।
Recommended Video

दरअसल तेलंगाना के पेडापल्ली जिले में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई थी। मरीज के बाद जब उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजे जाने के लिए ट्रैक्टर में रखा गया तो ड्राइवर ने गाड़ी चलाने से मना कर दिया। ड्राइवर के गाड़ी चलाने से इनकार करने के बाद खुद डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉक्टरर श्रीराम ट्रैक्टर की ड्राइवर सीट पर बैठ गए और शसव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चल पड़े। डॉक्टर श्रीराम के इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि इससे पहले तेलंगाना के निजामाबाद में एक घटना सामने आई थी जहां कोरोना मृतक के शव को ऑटोरिक्शा पर लादकर ले जाया जा रहा था। 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों को एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराई गई और अंतिम संस्कार के लिए शव को ऐसे ही परिजनों के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद परिजन शव को ऑटोरिक्शा में अंतिम संस्काार के लिए लेकर गए। निजामाबाद सरकारी अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर नागेश्वर राव का कहना है कि मृतक के परिजन अस्पताल में काम करते हैं और शव को उनकी अपील के बाद उनके सुपुर्द किया गया था। डॉक्टर राव ने बताया कि रिश्तेदार शव को ऑटोरिक्शा में लेकर गए। इस दौरान अस्पताल में ही काम करने वाले व्यक्ति ने उनकी मदद की और शव को ऑटो रिक्शा में रखा और ले गए, इन लोगों ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications