जब अमिताभ बच्चन की फिल्म रण फंसी विवादों में, जेटली ने की थी मदद
Recommended Video
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ना सिर्फ बेहतरीन राजनेता थे बल्कि एक मझे हुए वकील भी थे। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म रण का एक गीत जब विवादों में घिरा तो खुद अरुण जेटली मदद के लिए आगे आए थे। फिल्म रण की प्रोड्यूसर शीतल तलवार और को-प्रोड्यूसर मधु मंतेना, डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के लिए अरुण जेटली सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी। अरुण जेटली के निधन पर खुद शीतल तलवार ने अपने अनुभव को साझा किया है।

दरअसल जब रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म का प्रोमो जारी किया था तो उसमे जन गण मन रण नाम का एक गीत था, जिसे सरीम मोमिन ने लिखा था, यही नहीं गाने की धुन को भी राष्ट्रगान की तरह ही रखा गया था। जिसकी वजह से सेंसर बोर्ड ने फिल्म के प्रोमो को जारी करने पर रोक लगा दी थी। जैसे ही यह खबर मीडिया में आई, तलवार ने अरुण जेटली को फोन किया, जिन्होंने वह पहले से जानती थीं। इसके बाद रामगोपाल वर्मा और तलवार अरुण जेटली के पास मदद के लिए गए।
तलवार ने बताया कि जेटली केस को लेने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने मुझे बताया कि वह इस बात का भरोसा नहीं दे सकते हैं कि क्या होगा, लेकिन वह अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे, क्योंकि यह मामला मौलिक अधिकार का है। तलवार ने बताया कि जेटली को इस बात का भरोसा था कि यह क्रिएटिव फ्रीडम ऑफ स्पीच का मामला है। वह जबरदस्त वकील थे, उनके तर्क काफी अच्छे और तार्किक थे। हालांकि हम दुर्भाग्यवश यह केस नहीं जीत सके, लेकिन मैं उनके साथ के अपने अनुभव को नहीं भूल सकता, उनकी यादें अभी भी मेरी आंखों में ताजा हैं।












Click it and Unblock the Notifications