आज से इन स्मार्टफोन्स पर बंद हो जाएगा WhatsApp, तुरंत चेक करें लिस्ट

नई दिल्ली। दुनियाभर में वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वालों की संख्या करोड़ों में है। एक इस्टेंट मैसेजिंग ऐप होने के चलते इसे लोग काफी पसंद करते हैं। यूजर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए वॉट्सऐप समय-समय पर अपने ऐप को अपडेट करता रहता है, अब नए साल पर कंपनी एक बार फिर अपने ऐप को अपडेट करने वाली है। लेकिन यह अपडेट कुछ लोगों के लिए बुरी खबर हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 1 जनवरी से कई स्मार्टफोन में वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा।

Recommended Video

    WhatsApp आज से इन Smartphones पर बंद, नहीं कर पाएंगे Chat | वनइंडिया हिंदी
    सभी विंडोज फोन में काम करना बंद

    सभी विंडोज फोन में काम करना बंद

    आज से वॉट्सएप दुनिया के सभी विंडोज फोन में काम करना बंद कर देगा। इसके पीछे की वजह बताते हुए कंपनी ने कहा है कि हम आने वाले 7 सालों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अब इस ऐप की सुविधा केवल उन्हीं फोन में मिल पाएगी, जिसका इस्तेमाल लोग ज्यादा करते हैं। वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉग में कहा कि हम ऐप में कुछ बदलाव कर रहे हैं जो सिर्फ उन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा जिसका इस्तेमाल लोग ज्यादा करते हैं।

    इन फोन में भी होगा बंद

    इन फोन में भी होगा बंद

    इस साल विंडोज ही नहीं बल्कि ऐपल के iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा। इसके साथ ही कई एंड्रॉयड यूजर्स को भी ये सुविधा नहीं मिल पाएगी। वॉट्सऐप के स्वामित्व वाली कंपनी फेसबुक ने एक बयान जारी कर कहा है, 'एक फरवरी 2020 से iOS 8 या उससे पुराने वर्जन वाले सभी आईफोन और 2.3.7 या उससे पहले के वर्जन वाले एंड्रॉयड डिवाइसों पर वॉट्सऐप नहीं चल सकेगा। विंडोज पर चलने वाले फोनों पर 31 दिसंबर 2019 के बाद व्हाट्सऐप बंद हो जाएगा।'

    इन फोन में पहले ही हो चुका है बंद

    इन फोन में पहले ही हो चुका है बंद

    हालांकि ऐसा नहीं है कि वॉट्सऐप पहली बार यह कदम उठाने जा रहा है, इससे पहले भी कई फोन में यह ऐप बंद हो चुका है। इससे पहले वॉट्सऐप ने 'ब्लैकबेरी OS', 'ब्लैकबेरी 10', 'Windows Phone 8.0' सहित कई पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में अपनी सेवा देनी बंद कर दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+