8 फरवरी 2021 तक नहीं मानी ये शर्त तो डिलीट करना पड़ेगा आपको अपना Whatsapp अकाउंट

नई दिल्‍ली। अगर आप व्‍हाट्सऐप यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जी हां क्‍योंकि नए साल से व्‍हाट्सऐप सर्विस के नियमों में बदलाव होने वाला है। ये बदलाव 8 फरवरी 2021 से लागू होंगे। अगर आप इस बदलाव को मंजूरी नहीं देते हैं तो आपको अपना अकाउंट डिलीट करना होगा। साफ शब्‍दों में कहें तो Whatsapp के नियमों को स्वीकार करने के बाद ही आप इसे यूज कर पाएंगे, नहीं तो 8 फरवरी 2021 के बाद आप अकाउंट नहीं चला पाएंगे।

क्‍या है नए सर्विस में

क्‍या है नए सर्विस में

Whatsapp से जुड़ी जानकारी देने वाली एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल यह मैसेजिंग ऐप अपनी सर्विस में कई बदलाव करने जा रहा है। इनमें दो मुख्य शर्तों को स्वीकार करने के लिए कहा जाएगा। पहला व्‍हाट्सऐप आपके डेटा को कैसे प्रोसेस करता है। दूसरा बिजनेस के लिए आपकी व्‍हाट्सऐप चैट को स्टोर करने और प्रबंधित करने के लिए फेसबुक द्वारा होस्ट की गई सेवाओं का उपयोग कैसे किया जाएगा।

ऐसे करना होगा स्‍वीकार

ऐसे करना होगा स्‍वीकार

इन शर्तों के नीचे एग्री का बटन होगा जिसे प्रेस करने के बाद ही आप अकाउंट चला पाएंगे। अगर आप इसे स्वीकार नहीं करते तो आपके पास अपने अकाउंट को डिलीट करने का विकल्प आएगा। आने वाले हफ्तों में इन नई शर्तों की घोषणा की जाएगी।

Whatsapp पर OTP स्‍कैम से ही दहशत

Whatsapp पर OTP स्‍कैम से ही दहशत

WhatsApp ओटीपी स्कैम में हैकर्स आपके दोस्त के अकाउंट को हैक करके आपको कई सारे मैसेज करते हैं। इसी बीच हैकर्स की तरफ से आपको एक ओटीपी भेजा जाएगा। फिर हैकर्स दावा करेंगे कि वो ओटीपी गलती से आपको फॉरवर्ड हो गया है। इसके बाद हैकर्स आपको आपके नंबर पर आये मैसेज को शेयर करने को कहेंगे। इस तरह जैसे ही आप ओटीपी शेयर करेंगे, तो हैकर्स आपके WhatsApp अकाउंट को लॉक कर देंगे। और आपके WhatsApp अकाउंट पर पूरी तरह से हैकर्स का कंट्रोल हो जाएगा। फिर हैकर्स आपके साथ बैंकिंग घोटाले को अंजाम दे सकता है। इसके अलावा हैकर्स आपसे वित्तीय सहायता की भी मांग कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+