आपके पास भी है ये मोबाइल तो होगी मुसीबत, आज से नहीं चलेगा इन फोन पर व्हाट्सएप
नई दिल्ली। कुछ मोबाइल फोन पर नए साल में व्हाट्सएप की सुविधा पूरी तरह से बंद हो जाएगी। खासकर नोकिया के कई माडल के यूजर्स के लिए ये बड़ी परेशानी पैदा हो गई है। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने नोकिया एस40 प्लेटफॉर्म पर इसको पहले ही बंद कर दिया है। एस40 प्लेटफॉर्म पर नोकिया के कई स्मार्टफोन काम करते हैं। बता दें कि व्हाट्सएप इन दिनों लोगों की मूल जरूरतों में शामिल होता जा रहा है।

किन मोबाइल फोन के लिए बंद हो जाएगा व्हाट्सएप
एस40 प्लेटफार्म पर काम करने वाले सभी फोन के लिए ये सुविधा बंद हो जाएगी। इनमें नोकिया 206 सिंगल सिम, नोकिया 206 डुअल सिम, नोकिया 208, नोकिया 301 सिंगल सिम चैट एडिशन, नोकिया 301 डुअल सिम चैट एडिशन, नोकिया 515, नोकिया आशा 201 नोकिया आशा 205 चैट एडिशन, नोकिया आशा 210, नोकिया आशा 230 सिंगल सिम और नोकिया आशा 230 डुअल सिम।

इन मोबाइल सेट्स में भी नहीं चलेगा व्हाट्सएप
नोकिया आशा 300, नोकिया आशा 302, नोकिया आशा 303, नोकिया आशा 305, नोकिया आशा 306, नोकिया आशा 308, नोकिया आशा 309, नोकिया आशा 310, नोकिया आशा 311, नोकिया आशा 500, नोकिया आशा 501, नोकिया आशा 502, नोकिया आशा 503, नोकिया सी30-00, नोकिया सी3-01, नोकिया एक्स2-00, नोकिया एक्स3-02, नोकिया एक्स3-02.5 में अब व्हाट्सएप की सुविधा नहीं होगी।

व्हाट्सएप की ओर से आया ये बयान
व्हाट्सएप ने अपने एक ब्लाग पोस्ट में कहा कि- ये निर्णय लेना हमारे लिए बेहद मुश्किल था लेकिन लोगों के लिए ये सही निर्णय है जो कि व्हाट्सएप के जरिए अपनों से जुड़े रहना चाहते हैं। ऐसे में जिनको व्हाट्सएप से जुड़े रहना है उन्हें अपने फोन को अपग्रेड करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications