वॉट्सऐप का नया पिक्चर इन पिक्चर फीचर, वीडियो कॉल के साथ कर सकेंगे चैटिंग

नई दिल्ली। वॉट्सऐप एंड्रोइड बीटा यूजर्स के लिए पिक्चर इन पिक्चर मोड (पीआईपी) लेकर आया है। इसके लिए वॉट्सऐप बुधवार से अपना नया पीआईपी फीचर एंड्रॉइड यूजर के लिए रोल-आउट कर रहा है। यह फीचर उन सभी डिवाइस के लिए रोल-आउट होगा, जो एंड्रॉइड 4.4 और उससे ऊपर के वर्जन पर चलते हैं।

वीडियो के लिए खास है फीचर

वीडियो के लिए खास है फीचर

वॉटसएप का PIP मोड यूजर को व्हाट्सएप के अंदर ही एक छोटी फ्लोटिंग विंडो के जरिए वीडियो देखने का एक्सेस देगा। इससे यूजर को चैट के दौरान वीडियो देखने में मदद मिलेगी। इस फीचर में फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी कई ऐप्स का सपोर्ट शामिल होगा। पीआईपी एक खास किस्म का मल्टी-विंडो मोड है जो वीडियो प्लेबैक के लिए इस्तेमाल होगा।

कैसा है ये फीचर

कैसा है ये फीचर

PIP मोड एक ऐसा फीचर है जो वीडियो कॉल के लिए होता है। इस फीचर से वॉट्सएप पर वीडियो कॉल करते हुए यूजर टेक्सट भी कर सकते हैं। यानी कि यूजर वीडियो ऐप में वीडियो शुरू कर ऐप को मिनिमाइज करने के बाद वॉट्सऐप पर अपनी चैट को जारी रख सकते हैं।

एंड्रॉइड यूजर्स को मिलेगा स्वाइप टू रिप्लाई फीचर

एंड्रॉइड यूजर्स को मिलेगा स्वाइप टू रिप्लाई फीचर

वहीं वॉटसऐप ने बुधवार को बताया है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को जल्द ही वॉट्सऐप पर एक नया रिप्लाई का विकल्प दिया जाएगा। वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर iOS की तरह स्वाइप टू रिप्लाई ऑप्शन को रोलआउट करेगा। इसे एंड्रॉइड बीटा वर्जन में उपलब्ध करा दिया गया है। इस फीचर के तहत यूजर्स मैसेज को दायीं तरफ स्वाइप कर मैसेज का रिप्लाई कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+