व्हाट्सएप डाउन होने की केंद्र सरकार ने मेटा से मांगी रिपोर्ट, साइबर अटैक का शक!
WhatsApp outage भारत सहित दुनिया के कई देशों में 25 अक्टूबर को मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप करीब 2 घंटे तक डाउन रहा था। अब केंद्र सरकार के आईटी मंत्रालय ने मेटा से व्हाट्सएप सर्वर डाउन होने को लेकर रिपोर्ट मांगी है। इस मामले से वाकिफ अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को मेटा से उसके मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की खराबी पर रिपोर्ट देने को कहा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से व्हाट्सएप को अपनी रिपोर्ट भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम को सौंपने के लिए कहा गया है। जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक नोडल एजेंसी है। मिनिस्ट्री इस मामले में साइबर-सिक्योरिटी से जुड़े पहलू को देख रही है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं किसी साइबर हमले की वजह से तो नहीं व्हाट्सएप डाउन हुआ था।
अधिकारी ने कहा कि, जब भी कोई आउटेज होता है, तोमंत्रालय इस मामले में शामिल कंपनी से रिपोर्ट मांगता है। मेटा से भी इसी के तहत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा गया है। मेटा ने व्हाट्सऐप डाउन की बात आधिकारिक रूप से स्वीकार की थी। कंपनी ने एक बयान में कहा था कि 'हमारी तरफ से एक तकनीकी खामी के चलते कुछ समय तक ऐप डाउन थे। इस खामी को अब दूर कर लिया गया है।
व्हाट्सएप मंगलवार को भारत सहित कई देशों में डाउन हो गया था। दोपहर करीब 12 बजे से लोग व्हाट्सएप के जरिए ना मैसेज भेज पा रहे थे और ना ही कोई मैसेज आ रहा था। कई यूजर्स ने दावा भी किया कि वे लॉगिन करने में भी सक्षम नहीं थे।
यूजर प्रोफाइल फोटो और अपनी जानकारी बदलने में असमर्थ थे। इसके अलावा डाउनटाइम के दौरान, फोन नंबर बदलना भी संभव नहीं था। यूजर चैट हिस्ट्री का बैकअप भी नहीं ले पा रहे थे। व्हाट्सएप के काम नहीं करने की वजह से न ग्रुप चैट पर मैसेज भेज पा रहे थे और न ही व्यक्तिगत तौर पर मैसेज जा रहे थे। जिसके बाद कंपनी का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications