व्हाट्सऐप लेकर आया नया फीचर, स्टेटस अपडेट करने को लेकर बदलाव

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। अब एंड्रॉयड यूजर्स व्हाट्सऐप सीधे अपने स्टेटस अपडेट को फेसबुक स्टोरीज में शेयर कर सकते हैं। वहीं व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा अपडेट में म्यूट किए गए स्टेटस को हाइड करने का ऑप्शन भी जल्दी ही मिलेगा। इसके अलावा वॉट्सऐप नोटिफिकेशंस में ऑडियो प्लेबैक फीचर भी टेस्ट कर रहा है।

फीचर वॉट्सऐप के लेटेस्ट स्टेबल वर्जन में आया

फीचर वॉट्सऐप के लेटेस्ट स्टेबल वर्जन में आया

फेसबुक ने कुछ समय पहले अपने तीनों ऐप- फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप को एक साथ लाने का काम शुरू किया था। अब कंपनी ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इंस्टाग्राम स्टोरीज को फेसबुक स्टोरीज में शेयर करने का ऑप्शन पहले से ही उपलब्ध है और व्हाट्सऐप का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। इस साल जून में व्हाट्सएप एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम के तहत चुनिंदा यूजर्स को इस फीचर का ऐक्सेस दिया गया था और अब इस फीचर को आखिरकार वॉट्सऐप के लेटेस्ट स्टेबल वर्जन में उपलब्ध करा दिया गया है।

व्हाट्सऐप स्टेटस ऐसे होगा फेसबुक स्टोरीज में शेयर

व्हाट्सऐप स्टेटस ऐसे होगा फेसबुक स्टोरीज में शेयर

व्हाट्सऐप स्टेटस को फेसबुक स्टोरीज में शेयर करने के लिए माय स्टेटस में जाकर स्टेटस के बगल में दिखने वाले हैमबर्गर आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद 'शेयर टू फेसबुक' पर क्लिक करके पब्लिक, फ्रेंड्स एंड कनेक्शन्स, फ्रेंड्स, कस्टम या हाइड स्टोरी फ्रॉम में से ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। स्टोरी शेयर करने के लिए शेयर नाउ पर क्लिक करना होगा। व्हाट्सऐप स्टेटस फेसबुक स्टोरी के तौर पर पोस्ट होने के बाद 24 घंटे रहेगा।

व्हाट्सऐप में एक और नया फीचर

व्हाट्सऐप में एक और नया फीचर

व्हाट्सऐप में एक और नया अपडेट भी आने वाला है। व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा अपडेट में म्यूट किए गए स्टेटस को हाइड करने का ऑप्शन मिलेगा। व्हाट्सऐप को मिलने वाले अपडेट्स और फीचर्स ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने इस फीचर को कन्फर्म किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+