Whatsapp का नया फीचर, बिना नंबर सेव करे कीजिए चैट, जानिए आसान तरीका
Chat With Unknown Number on Whatsapp: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन फीचर सामने लेकर आया है। दरअसल जब भी आप किसी नए व्यक्ति को व्हाट्सएफ पर मैसेज भेजने की कोशिश करते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको उसका नंबर सेव करना पड़ता है। लेकिन अब व्हाट्सएप की नई सर्विस के बाद आपको यह करने की जरूरत नहीं है।
व्हाट्सएप के इस नए फीचर का नाम है Chat With Unknown number यानि अज्ञात नंबर से चैट कीजिए। अच्छी बात यह है कि आप इस नंबर को अपने फोन में सेव किए बिना भी व्यक्ति से आसानी से चैट कर सकते हैं।

कैसे करें बिना नंबर सेव किए चैट
व्हाट्सएप के इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने ऐप को प्ले स्टोर पर जाकर अपडेट कर लीजिए. इसके बाद जब आप चैट के आइकन पर क्लिक करेंगे तो सर्च के बार में जिस नंबर से आप चैट करना चाहते हैं उसे दर्ज कीजिए।

आसानी से करें चैट
इस नंबर को दर्ज करते ही आपके सामने चैट का आइकन आएगा, जिसपर क्लिक करके आप इस यूजर के साथ सीधा चैट करना शुरू कर सकते हैं। पहले लोग इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए ट्रूकॉलर का इस्तेमाल करते थे, जहां नंबर के साथ सीधा व्हाट्सऐप मैसेज करने का विकल्प आता था।
कई नए फीचर ला रहा व्हाट्सएप
गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सएप ने पिछले कुछ दिनों में कई नए फीचर की शुरुआत की है ताकि अधिक से अधिक यूजर्स को व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इससे पहले व्हाट्सएप ने लाइव वीडियो को रिकॉर्ड करने और स्क्रीन शेयर करने का विकल्प यूजर्स को मुहैया कराया था जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
व्हाट्सप यह फीचर मुख्य रूप से गूगल मीट को टक्कर देने के लिए लाया है। गूगल मीट और जूम पर स्क्रीन शेयर करने के साथ वीडियो को सेव करने का विकल्प होता है। लेकिन अब व्हाट्सएप भी इस फीचर को लेकर आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications