सरकार के सख्ती के बाद व्हाट्सएप ने भेजा जवाब, कहा- फेक न्यूज रोकने के लिए लॉन्च किया नया फीचर
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फैल रही फेक न्यूज के चलते हो रही लोगों की हत्याओं पर सख्त केंद्र सरकार ने मंगलवार को व्हाट्सएप को पत्र लिखकर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी थी। व्हाट्सएप के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में बुधवार को कहा गया कि उन्हें अपने यूजर्स की फिक्र है। उनकी सुरक्षा के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। जल्द ही वह भारत में व्हाट्सएप पर स्पैम मेसेज पर रोक लगाने में सफल होंगे।

लिंचिंग की घटनाओं में व्हाट्सएप के ज़रिए काफ़ी उकसावे का काम किया गया
आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बतााया, व्हाट्सएप को हमने एक नोटिस कल भेजा। हमने पाया है कि हाल की लिंचिंग की घटनाओं में व्हाट्सएप के ज़रिए काफ़ी उकसावे का काम किया गया है। व्हाट्सएप को उत्तरदायी और सावधान रहना है। उनको अपने प्लेटफॉर्म के प्रति ज़िम्मेदार होना होगा। वो ये नहीं कह सकते कि हमने तो प्लेटफ़ॉर्म बना दिया हम क्या करें? व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक को उत्तरदायी, जिम्मेदार और सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने एक सैटिंग लॉन्च की है
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि, व्हाट्सएप ने कैलिफोर्निया से जवाब दिया है और हमें आश्वस्त किया है कि उन्होंने एक सैटिंग लॉन्च की है। जिससे ग्रुप एडमिन यह तय कर सकेगा कि कौन सा मैसेज भेजा जाना चाहिए कौन सा नहीं। इस नए फीचर से बिना पढ़े मेसेज फारवर्डिंग को चेक किया जा सकेगा और भड़काऊं मैसेज को रोका जा सकेगा। मैं व्हाट्सएप से गुज़ारिश करूँगा कि वो भारत में मेरे विभाग और गृह विभाग के साथ मिल कर विश्वास में ही काम करें। मैं उनकी इस पहल की सरहाना करता हूं।

व्हाट्सएप को लोगों की सुरक्षा का ख्याल है
इससे पहले व्हाट्सएप ने बुधवार को कहा कि वह मोबाइल एप आधारित संवाद-सम्पर्क के अपने इस प्लेटफार्म पर अफवाहों के चलते कुछ जगह भीड़ की हिंसा की घटनाओं से आहत है। उसने सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय को इस मंच के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी है। व्हाट्सएप को लोगों की सुरक्षा का ख्याल है इसीलिए हमने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एप बनाया है। कंपनी ने कहा कि वह दो सूत्रीय तरीका अपनाती है। इसमें एक लोगों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए नियंत्रण की सुविधा और सूचनाएं दी जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications