Whatsapp ने साल 2020 में किए 10 बड़े बदलाव, जानिए किन फीचर्स ने बटोरी सुर्खियां
Whatsapp: सोशल मीडिया के इस दौर में काफी सारे एप और वेबसाइट लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, इसमे से एक सबसे सर्वाधिक लोकप्रिय व्हाट्सएप भी है। करोड़ों की संख्या में लोग इस एप का इस्तेमाल करते हैं, लिहाजा कंपनी इसमे अलग-अलग फीचर्स को जोड़ती रहती है इस साल व्हाट्सएप के फीचर्स में काफी सारे बदलाव लोगों को देखने को मिले हैं। कुछ नए फीचर्स 2019 में ही काम कर रहे थे तो कुछ नए फीचर्स को 2020 में जोड़ा गया।

अपने आप लापता होंगे मैसेज
व्हाट्सएप में सबसे बड़ा बदवाल यह आया कि अब मैसेज अपने आप एक निश्चित समय के बाद लापता हो जाएंगे। अगर आप इस विकल्प को चुनते हैं तो मैसेज पढ़ने के बाद लापता हो जाएंगे। यह मैसेज सात दिन के भीतर चैट बॉक्स से गायब हो जाएंगे। इसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा फीचर्स व्हाट्सएप ने जो लॉन्च किया वो है व्हाट्सएप पेमेंट का। तीन साल पहले व्हाट्सएप ने यह सेवा शुरू की थी, लेकिन भारत में इसे इसी वर्ष शुरू किया गया। यानि अब लोग आपस में व्हाट्सएप के जरिए लोगों को पैसा भेज सकते हैं।

कस्टमाइज वॉलपेपर
कुछ समय पहले तक व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स सिर्फ एक ही वॉलपेपर सभी चैट के लिए लगा सकते थे, लेकिन पिछले महीने कंपनी ने कस्टमाइज वॉलपेपर की सेवा की शुरुआत की। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अलग-अलग वॉलपेपर लगा सकते हैं।

चैट को हमेशा के लिए म्यूट करने का विकल्प, फनी स्टीकर
इसके अलावा व्हाट्सएप पर लोगों को अधिक निजता देने के लिए व्हाट्सएप की ओर से हमेशा के लिए चैट ग्रुप को म्यूट यानि शांत करने का विकल्प दिया। अब यूजर हमेशा के लिए पर्सनल चैट या व्हाट्सएप ग्रुप चैट को हमेशा के लिए म्यूट किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप ने यूजर के अनुभव को और अच्छा करने के लिए स्टीकर की शुरुआत की। यानि अब लोग एक दूसरे से बात के दौरान स्टीकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी की ओर से अलग-अलग तरह के मूड के हिसाब से स्टीकर की शुरुआत की।

8 लोगों को एक साथ वीडियो कॉल की सेवा, एडवांस सर्च
व्हाट्सएप पर ग्रुप वीडियो कॉल की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। कंपनी की ओर से यह सुविधा शुरू की गई है कि एक साथ आप 8 लोगों से व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से एडवांस सर्च विकल्प की भी शुरुआत की गई है। इसकी मदद से यूजर टेक्स मैसेज को आसानी से खोज सकते हैं, यही नहीं इस विकल्प के जरिए फोटो, जीआईएफ, वीडियो और डॉक्युमेंट की भी आसानी से तलाश की जा सकती है।

क्यूआर कोड, डार्क मोड और स्टोरेज नोटिफिकेशन
नए कॉन्टैक्ट को जोड़ने के लिए व्हाट्सएप की ओर से क्यूआर कोड की सेवा की शुरुआत की गई है। इसकी मदद से यूजर आसानी से लोगों की कॉन्टैक्ट डिटेल को देख सकते हैं। यूजर सेटिंग्स में जाकर क्यूआर कोड के विकल्प को इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही कंपनी की ओर से डार्क मोड की शुरुआत की गई है। कंपनी का कहना है कि डार्क मोड से आंखों पर कम तनाव आता है। साथ ही कंपनी की ओर से स्टोरेज को लेकर अलर्ट की सेवा की शुरुआत की गई है। यानि अब जब फोन की स्टोरेज अधिक होगी तो आपको जंक फाइल, फोटो, वीडियो वगैरह डिलीट करने के लिए अलर्ट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications