व्हाट्सऐप मैसेज टेक्स्ट को ऐसे कर सकते हैं बोल्ड और इटैलिक
नई दिल्ली। लोकप्रिय चैटिंग ऐप व्हाट्सऐप के मैसेज को बोल्ड और इटैलिक भी किया जा सकता है। व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड वर्जन पर यूजर्स टेक्स्ट मैसेज के फॉर्मेट में बदलाव कर इसे मर्जी से सेट कर सकते हैं। जिस तरह से ई-मेल करते हुए किसी संदेश के टेक्सट के कुछ हिस्से के फॉर्मेट को बदलकर बोल्ड या इटैलिक कर सकते हैं, उसी तरह से व्हाट्सऐप पर भी किया जा सकता है। इसके साथ की शेयर डॉक्यूमेंट को गूगल ड्राइव में भी सेव किया जा सकता है।

ऐसे कर सकते हैं मैसेज को बोल्ड या इटैलिक
व्हाट्सऐप मैसेज के टेक्स्ट को बोल्ड या इटैलिक करने के लिए थोड़ा सा ही काम करना होता है। किसी टेक्सट को बोल्ड करने के लिए उस टेक्स्ट से पहले और बाद में स्टार (*) लगाना होगा। जैसे अगर आप Tom लिख रहे हैं और इसे बोल्ड करना चाहते हैं तो *Tom* लिखें। (*) टाइप होने पर Tom बोल्ड फॉर्मेट में आ जाएगा। वहीं इटैलिक के लिए किसी भी शब्द के पहले और बाद में अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल करना होगा। जैसे अगर आप _ Salman_ टाइप करेंगे तो Salman इटैलिक में दिखेगा।

व्हाट्सऐप का बिजनेस ऐप
व्हाट्सएप नए फीचर्स भी लगातार लाता ही रहता है। अब व्हाट्सऐप का बिजनेस ऐप भारत में लॉन्च हो गया है। भारतीय यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। व्हाट्सऐप ने अभी कुछ दिनों पहले ही छोटे व्यवसायियों को ध्यान में रखकर अपना बिजनेस एप लॉन्च किया था। हालांकि तब ये बिजनेस ऐप सिर्फ इंडडोनेशिया, इटली, मैक्सको, अमेरिका और इंग्लैंड के लिए ही था लेकिन अब भारतीय यूजर्स भी इस ऐप को डाउनलोड कर अपने बिजनेस को और बढ़ा सकते हैं। खास बात यह है कि ये व्हाट्सऐप का बिजनेस एप बिल्कुल फ्री है।

भारतीयों में बेहद लोकप्रिय है व्हाट्सऐप
व्हाट्सऐप भारत में काफी लोकप्रिय हैं, ना सिर्फ छात्रों और युवाओं के बीच बल्कि व्यवसायी भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल काफी करते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई पूरी दुनिया में नई और छोटी कंपनियां अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए व्हाट्सऐप का सहारा ले रही हैं। भारत और ब्राजील में 80 प्रतिशत से ज्यादा छोटे व्यवसायी व्हाट्सएप के जरिए अपने ग्राहकों से संपर्क करते हैं और उन्हें अपने उत्पाद बेचते हैं। व्हाट्सऐप ने ग्राहकों और कंपनियों के बीच इसी संवाद को आसान बनाने के लिए ये नया बिजनेसऐप लॉन्च किया है। हालांकि रेग्यूलर व्हाट्सएप यूजर्स पहले की तरह ही पुराने व्हाट्सएप का उपयोग जारी रख सकते हैं, उन्हें नया ऐप को डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications